उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ के समीप से बुधवार की रात्रि एक पिकअप वैन से छः मवेशियों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली की पशु तस्करों द्वारा उक्त वैन से जानवरों को ले जाया जा रहा है। गश्ती पुलिस को देख पिकअप वैन चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर छः मवेशियों को बरामद किया। मामले में गो ज्ञान फाउंडेशन के प्रबंधक आर लता देवी के बयान पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कांड संख्या दर्ज कराया है। बरामद मवेशियों में पांच बैल एवं एक गाय को देवकुंड गोशाला को सुपुर्द कर दिया गया है।
