गोह अंचल के ग्रामीण क्षेत्र में अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने शीतलहरी के साथ ठंडक के मद्देनजर प्रखंड के धार्मिक स्थल देवकुंड में लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था का शुभारंभ किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि विगत कई दिनों से मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु व्याप्त शीततलहर से काफी परेशान थे। वहीं राजस्व कर्मचारी विनय कुमार ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए चौक-चौराहों पर आपदा प्रबंधन के तहत अंचल की ओर से लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।
हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में सेवानिवृत्त चौकीदार मदन राम को अंगवस्त्र व माला पहनाकर देकर विदाई दी गई।
शनिवार को हसपुरा में अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी यह सूचना विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता ने दिया। उन्होंने बताया की गोह प्रमंडल के 33 केवी हसपुरा फीडर का शीतकालीन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हसपुरा बाजार के छोटी फिल्ड में सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट मैच गुरुवार को चौरी एवं नान्हुविगहा टीम के बीच खेला गया। मैच में टांस जीतकर चौरी की टीम पहले खेलते हुए निर्धारित सोलह ओवर में 111 रन बनाया। जबाबी पारी खेलने उतरी नान्हुविगहा की टीम मात्र 81 रन पर सिमट गई। इस तरह चौरी की टीम फाइनल में पहुंच गया। बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशि को दिया गया।
गोह प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने सभी पंचायत के मुखिया एवं समिति के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बीडीओ ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य समयानुसार पूर्ण करें। जिससे पंचायत का विकास कार्य दिखाई पड़ सके।
