हसपुरा बाजार के छोटी फिल्ड में सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट मैच गुरुवार को चौरी एवं नान्हुविगहा टीम के बीच खेला गया। मैच में टांस जीतकर चौरी की टीम पहले खेलते हुए निर्धारित सोलह ओवर में 111 रन बनाया। जबाबी पारी खेलने उतरी नान्हुविगहा की टीम मात्र 81 रन पर सिमट गई। इस तरह चौरी की टीम फाइनल में पहुंच गया। बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशि को दिया गया।
