Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या से पूजित अक्षत का शनिवार को हसपुरा प्रखंड के कई गांवों में वितरण किया गया। राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर का उदघाटन 22 जनवरी को होना जिसके लिए भाजपा जागरूकता अभियान चला रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर थाना मुख्यालय के जाट टोली मुहल्ले निवासी एक महिला ने मारपीट करने के मामले में अपने ही मुहल्ले के चार लोंगो को नामजद आरोपित बनाया है। दर्ज प्राथमीकी में पीड़िता महिला ने बताया कि उनके पुत्र के साथ आरोपित मारपीट कर रहे थे।

ओबरा विधायक ऋषि कुमार ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य उप केंद्रों का भवन बनाने की अनुशंसा जिला स्वास्थ्य समिति से की है। इनमें दाउदनगर प्रखंड के तीन और ओबरा प्रखंड के दो स्वास्थ्य उप केंद्र शामिल हैं।

दाउदनगर थाना क्षेत्र के प्रसाद बिगहा गांव में एक घर से मोबाइल समेत हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में द्वारा प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

ओबरा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह के द्वारा बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहे में मुख्यालय स्थित देवी मंदिर, समुदाय भवन, सब्जी मंडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,खादी ग्राम रोड स्थित महादलित टोला में अलाव की व्यवस्था कराई गई है।

हसपुरा प्रखंड के कोइलवां उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को जन समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांच महादलित परिवारों को वासगीर्द पर्चा दिया गया। भूमिहीन महादलित परिवारों को रहने के लिए पांच-पांच डिसमिल सरकारी भूमि दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सभी पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों को यथाशीघ्र निष्पादन व बालू खनन पर रोक एवं विधि सम्मत कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिया। कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना सुनिश्चित करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।