बंदेया थाना के सुगी गांव निवासी राजेंद्र चौधरी को अपहरण कर तीन दिनों तक गया जिले के पंचानपुर में छिपाकर रखने तथा गाली गलौज, मारपीट एवं जान से मारने के धमकी के मामले में शुक्रवार को बंदेया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशवाहा मार्केट में शनिवार को अर्जक संघ के पूर्व प्रखंड कोषाध्यक्ष स्वर्गीय दूधेश्वर सिंह का पांचवीं पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। उपस्थित लोगों ने श्री सिंह के छायाचित्र पर पुष्प एवं माला अर्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व तथा कृतिव की चर्चा किया।

गोह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की रात्रि थाना मुख्यालय के तुलसी बिगहा टोला में छापामारी कर घर के सामने सड़क पर शराब बिक्री कर रहे वासुदेव यादव को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में एएसआई बिकाऊ राम के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 8/24 दर्ज कर शराब तस्कर को शनिवार को जेल भेज दिया है।

गोह प्रखंड के उपहारा मंडल के तेयाप गांव में उपहारा मंडल के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रमुखों व सह प्रमुखों की बैठक मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी के अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने, गांव गांव के मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाने, 22 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान करवाने तथा शाम को दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही गई।

दीप ज्योति कल्याण संस्थान सत्यार्थी चिल्डरेंन फाउंडेशन के द्वारा गोह प्रखंड के दधपी पंचायत मुख्यालय गांव में बाल विवाह, बाल शोषण, बाल तस्करी, बाल श्रम को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कड़ी सुरक्षा घेरे में प्रखंड प्रमुख विजय कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंसस सदस्यों का विशेष बैठक बुलाया गया था। निर्धारित समय तक 20 में से 14 सदस्य ही प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपस्थित हुए। उपस्थित 14 सदस्यों में 11 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.