हसपुरा प्रखंंड के पहरपुरा स्थित श्रीरामलला ठाकुरवाड़ी में 21 जनवरी से 24 घंटे का अष्टाक्षरी अखंड कीर्तन-भजन का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर रफीगंज प्रखंड के भेटनिया पंचायत के ग्राम भेटनीया में पुल निर्माण के लिए ध्यान आकृष्ट कराया है। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके सचिव अनुपम कुमार को पूर्व विधायक ने आवेदन सौंपा।

गोह थाना मुख्यालय के पुंदौल गांव निवासी नित्यानंद पाठक व पूनम देवी का पुत्र प्रकाश त्रिपाठी ने 68वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। इनका चयन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (एससी/एसटी) के पद पर हुआ। जानकारी देते हुए बड़े भाई गोह भाजपा मंडल महामंत्री बिकू त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक छात्र जीवन से ही वे मेधावी रहे हैं। प्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता समेत अपने शिक्षकों व दोस्तों के मार्गदर्शन को दिया है।

गोह गांधी मैदान में खेले जा रहे जीपीएल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजनकर्ताओं द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर असमाजिक तत्व द्वारा खेल मैदान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे आयोजनकर्ता एवं खेल प्रेमियों में भारी आक्रोश है। विदित हो कि उक्त स्थल पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रदेश के नेताओं सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित होते हैं। यहां प्रत्येक दिन जारी मैच में खलल डालने के उद्देश्य से सोमवार की देर शाम गोह थाना के अकौना गांव निवासी निखिल कुमार उर्फ टूटू द्वारा शराब के नशे में ट्रैक्टर द्वारा पूरे पिच और उसके आसपास के एरिया को जुताई कर बर्बाद कर दिया गया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.