गोह गांधी मैदान में खेले जा रहे जीपीएल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजनकर्ताओं द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर असमाजिक तत्व द्वारा खेल मैदान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे आयोजनकर्ता एवं खेल प्रेमियों में भारी आक्रोश है। विदित हो कि उक्त स्थल पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रदेश के नेताओं सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित होते हैं। यहां प्रत्येक दिन जारी मैच में खलल डालने के उद्देश्य से सोमवार की देर शाम गोह थाना के अकौना गांव निवासी निखिल कुमार उर्फ टूटू द्वारा शराब के नशे में ट्रैक्टर द्वारा पूरे पिच और उसके आसपास के एरिया को जुताई कर बर्बाद कर दिया गया है।