Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोह प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। देवकुंड मठ में मठाधीश कन्हैयानंद पुरी ने झंडोत्तोलन कर प्रखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रखंड के सैकड़ों संस्थानों में आन बान शान के साथ झंडोत्तोलन किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोह प्रखंड के देवकुंड युवा खेल परिसर में हथियारा पैक्स के तत्वावधान में फ्रेंडली टी ट्वेंटी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पैक्स प्रबंधक की टीम ने पैक्स अध्यक्ष की टीम को पांच विकेट से पराजित किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन समर्थन किया। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पैक्स अध्यक्ष की टीम ने निर्धारित 20 ओवर खेलकर महज़ 132 रनों का लक्ष्य रखा वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी पैक्स प्रबंधक की युवा टीम ने असानी से पंद्रहवें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

निर्वाचन कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हसपुरा प्रखंड नौ बीएलओ को बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएलओ को अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर के द्वारा हस्ताक्षरीत प्रशस्ति पत्र दिया गया।

रफीगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ यौन शोषण करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी ने थाना क्षेत्र के एक युवक को नामजद आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पूछताछ के बाद आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया।

मतदाता दिवस के अवसर पर दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीओ ने कहा कि चुनाव में निर्देश का हर हालत में पालन करना है। सभी बीएलओ से अपील किया की अपने-अपने बूथों पर जो भी योग्य मतदाता हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जरूर शामिल करें ताकि मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें।

गुरुवार को गोह प्रखंड के उप प्रमुख आरती देवी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर समय निर्धारित करने की मांग बीडीओ से किया है। प्रखंड के कुल 29 सदस्यों में से 17 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा बीडीओ व प्रखंड प्रमुख को ज्ञापन सौंपा गया है। चापुक पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने बताया कि वर्तमान उप प्रमुख के द्वारा नियम संगत कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण हम लोगों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर इन्हें पद से हटाना चाहते हैं।