गोह प्रखंड के फाग निवासी रालोजद प्रदेश माहासचीव रामकुमार वर्मा के 90 वर्षीय माता माहेश्वरी देवी का आकस्मिक निधन सोमवार की अहले सुबह हो गई। रालोजद नेताओं ने गोह तुलसी बिगहा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवगंत आत्मा का अंतिम दर्शन कर उनके पुत्र को ढांढस बंधाते हुए शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों ने बताया कि माहेश्वरी देवी एक धर्मपरायण महिला थी जिन्होंने गृहस्थी जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव देखने के बाद घर परिवार को मजबूती के साथ संभालें रखीं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सोमवार को गोह प्रखंड के देवकुंड में नाई संघ के तत्वावधान में निर्माणाधीन स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर अतिथियों व संघ के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगीपूर्ण जीवन के कारण जननायक के नाम से मशहूर थे। उन्हें सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। उन्होंने पिछड़ावर्ग को आरक्षण दिया।
गोह प्रखंड के देवकुंड स्थित बीएस कॉम्पटेटिव क्लास में सोमवार को भारतीय इतिहास कला संस्कृति व पुरातत्व विषय की परीक्षा का आयोजन डॉ आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। परीक्षा में दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें क्रमशः प्रथम गोलू कुमार, द्वितीय रविकांत कुमार, अंजलि कुमारी, अर्चना कुमारी एवं तृतीय स्थान पर रंधीर कुशवाहा रहे। अव्वल आए प्रतिभागियों को संस्थान के द्वारा पेन व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक विकास कुमार व कंट्रोलर सुमित मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभागियों को भारत के गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और धरोहर से रूबरू होने का एवं जानने समझने का अवसर मिल रहा है।
गोह थाना मुख्यालय स्थित पुंदौल के छात्र घर से निकला था कोचिंग के लिए जो अचानक गायब हो गया है। जानकारी के अनुसार पुंदौल निवासी रामप्रवेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र संटू कुमार शनिवार की दोपहर घर से कोचिंग के लिए निकला था, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में रविवार को जीपीएल कप का फाइनल मुकाबला अमारी बनाम लिमडी़ के बीच खेला गया जिसमें अमारी की टीम ने 7 विकेट से लिमडी़ की टीम को शिकस्त दी। लिमडी़ की टीम ने निर्धारित सोलह ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 114 रनों का लक्ष्य रखा वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी अमारी की टीम ने 14 वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के श्याम को मैन ऑफ द मैच जबकि सूरज को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
दाउदनगर प्रखंड के अंकोढ़ा पंचायत के सिपहां गांव में रविवार को खलिहान में अगलगी की घटना में छः किसानों का पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
13 वीं बटालियन एनसीसी औरंगाबाद द्वारा एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के अशोक इंटर स्कूल में किया गया। फिजिकल एवं लिखित परीक्षा में दाउदनगर का अशोक इंटर स्कूल, राष्ट्रीय इंटर स्कूल, ओबरा हाई स्कूल एवं अरवल जिले के वलिदाद हाई स्कूल के प्रतिभागी शामिल हुए। कर्नल राजकुमार के नेतृत्व में यह परीक्षा आयोजित की गई। मौके पर नायक सूबेदार लाल बहादुर सिंह, हवलदार सतीश कुमार सिंह, हवलदार प्रेम बहादुर, कर्नल दीपक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
