13 वीं बटालियन एनसीसी औरंगाबाद द्वारा एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के अशोक इंटर स्कूल में किया गया। फिजिकल एवं लिखित परीक्षा में दाउदनगर का अशोक इंटर स्कूल, राष्ट्रीय इंटर स्कूल, ओबरा हाई स्कूल एवं अरवल जिले के वलिदाद हाई स्कूल के प्रतिभागी शामिल हुए। कर्नल राजकुमार के नेतृत्व में यह परीक्षा आयोजित की गई। मौके पर नायक सूबेदार लाल बहादुर सिंह, हवलदार सतीश कुमार सिंह, हवलदार प्रेम बहादुर, कर्नल दीपक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
