Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भारतीय जनता पार्टी उपहारा मंडल इकाई के द्वारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में रविवार को उपहारा बाजार में जनसंघ से लेकर भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे श्रधेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी देश के सच्चे राष्ट्रभक्त महामानव, अंत्योदय के प्रणेता थे। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों से मिलकर उनके दुखों को बांटना ही इनका उद्देश्य रहा है।
रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों व प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
गोह प्रखंड के देवहरा-पथरौल स्थित गांधी मैदान में देवहरा निवासी शहीद संतोष मिश्रा के स्मृति में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रविवार को हसपुरा बनाम निजामपुर के बीच खेला गया। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हसपुरा की टीम ने निर्धारित सोलह ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 134 रनों का लक्ष्य रखा वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी निजामपुर की टीम ने सभी ओवर खेलकर तीन विकेट पर महज़ 99 रन ही बना सकी। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के सलमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
