गोह प्रखंड के देवकुंड स्थित गंगाधारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संसाधन व भवन का घोर कमी है। सबसे बड़ी समस्या की इस विद्यालय में एक भी वर्ग कक्षा नहीं है। इस विद्यालय में नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र खुले आसमान के नीचे पढ़ने को विवश हैं। औरंगाबाद व अरवल जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने के कारण दोनों जिलों से करीब दर्जनों से अधिक गांवों के छात्र यहां पढ़ाई करते हैं। वर्तमान में इस विद्यालय में कुल नामांकित छात्र 720 है। शिक्षा विभाग द्वारा पठन पाठन के 21 शिक्षक व शिक्षिका पदस्थापित है। खुले आसमान के नीचे पेड़ एवं झाडियों के बीच बोरा, तिरपाल बिछा कर इस विद्यालय के छात्र विद्या अर्जन करते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ओबरा प्रखंड के ऊकूरमी गांव में भगवान शिव एवं ब्रह्म जी के मंदिर जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को जलभरी यात्रा निकली गई। जलयात्रा में बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जय हर हर महादेव का जय घोष करते हुए ओबरा पुनपुन दो मुहान पहुंची जहां इंदौर से चलकर आए आचार्य चंदन शास्त्री के पूरे विधि विधान से श्रद्धालुओं को कलश में जलभरी कराई।

दाउदनगर थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर स्थित जिओ कंपनी के दो टावरों में चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दाउदनगर के अरविंद हॉस्पिटल के सामने लगे जियो टावर के डिजि लॉक को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा एक सौ लीटर डीजल चुरा लिया गया। वहीं अंछा गांव के जियो टावर से 130 लीटर डीजल और बैटरी चुरा लिया गया।

गोह प्रखंड के उपहारा थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर अलग अलग गांव में छापेमारी कर दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मामले में कांड संख्या 12/24 दर्ज किया गया है। जिसमें दोनों आरोपितों को गिरफतार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

गोह प्रखंड के कैथी सीरों गांव में ग्रामीणों के सहयोग से स्वामी धरणीधराचार्य की मूर्ति कैथी सीरों गांव स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी में विराजित होने वाली उनकी प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 18 फरवरी को देवहरा पुनपुन नदी घाट से जलभरी की जाएगी वहीं 22 फरवरी को स्वामी जी का प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा।