दाउदनगर के लाला अमौना में सुबोध कुमार श्रीवास्तव के आवास पर चित्रांश एकता संघ कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चित्रांश एकता संघ का विकास तथा संस्था के प्रति जागरूक करना एवं कायस्थों की उत्थान पर विचार विमर्श किया गया।

ओबरा प्रखंड के तेजपुरा सोन नदी में रविवार की दोपहर एक 14 वर्षीय किशोर के डूबने से मौत हो गया है। बताया जाता है कि तेजपुरा गांव निवासी जयप्रकाश यादव के 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार अपने दोस्त के साथ सोन नदी घूमने के लिए गया था जहां पैर फिसलने के बाद गड्ढे के पानी में गिरने से मौत हो गई।

अमृत प्रोजेक्ट के तहत सतगुरु माता शुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार ओबरा पुनपुन छठ घाट की सफाई संत निरंकारी मिशन के सेवा दल के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। जिप सदस्या ने बताया की यह कार्यक्रम दूषित जल को शुद्ध करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अमृत प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य नदी, नाला एवं झरना के इर्द गिर्द के गंदगी को साफ कर जल को शुद्ध करना है।

रफीगंज पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के नईकी गांव में इंदल चौधरी उर्फ लोथा चौधरी के घर से 60 लीटर देशी महुआ शराब एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मध्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.