Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोह थाना पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक वारंटी देवहरा गांव निवासी अरुण सोनी 12 सालों से फरार चल रहा था, वहीं दूसरा वारंटी जमुआईन गांव निवासी अजय शर्मा 13 सालों से फरार चल रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
सोमवार को गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय के बाहर बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले संयोयक अमरेश कुमार की अध्यक्षता व शिक्षक बीट्टू सिंह के संचालन में सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड प्रति जलाकर विरोध किया गया। जिसमे शिक्षक नेता रंजीत कुमार ने कहा कि हमलोग सक्षमता परीक्षा का विरोध करते हैं बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देते हुए अन्य मांगों को भी सरकार पूर्णतः लागू करे। अन्यथा शिक्षक आगे की रणनीति तय करेंगें और आर पार की लड़ाई करेंगें।
गोह प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात का त्योहार रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। देर शाम मुसलमानों ने मजारों पर जाकर अपने पूर्वजों को याद किया। रात भर जागकर इबादत की। मजारों के पास लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। ताकि वहां पर पहुंचने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो।
गोह प्रखंड के देवहरा गांव निवासी शहीद संतोष मिश्रा के स्मृति में देवहरा-पथरौल गांधी मैदान में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहटा की टीम ने निर्धारित सोलह ओवरों में छः विकेट गंवाकर 151 रनों का लक्ष्य रखा वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी हसपुरा की टीम सभी ओवर खेलकर अंतिम विकेट पर 147 रन ही बना सकी। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के अर्जुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दाउदनगर के पतंजलि आश्रम गोरडीहां में योग, हवन, यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ पुरोहित पप्पू पांडेय के निर्देशन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया। मुख्य यजमान दयानंद शर्मा रहे। योग प्राणायाम आसन व्यायाम से बीपी,शुगर,थायराइड,जोड़ों का दर्द, माइग्रेन समेत कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। यज्ञ पौराणिक चिकित्सा पद्धति है। हमें योग एवं यज्ञ को दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।
पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया।
