बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कराते हुए 24 घंटे में किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही है। राहत की बात यह है कि गाटावार हुए नुकसान के आकलन पर ही मुआवजा तय होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो लखनऊ के क्वेस कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करने की इच्छा रखते हैं। न्यूनतम 12वी पास इच्छुक अनुभवी व फ्रेशर व्यक्ति जिनके पास खुद का ड्राइविंग लाइसेंस, पैन वा आधार कार्ड उपलब्ध हो वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। चयनित व्यक्ति को उनके कार्य क्षमता के आधार पर प्रतिमाह 13,000 से 16,000 रुपए वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई एवं अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नंबर हैं : 70078 91990 साथ ही इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा ayush.rv@qmail.quesscorp.com पर मेल भी कर सकते है तो दोस्तों, अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाए, साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने बाकि दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !

गोल चक्कर बनवाए जाने को लेकर 7 सूत्री ज्ञापन किसानों ने जिला अधिकारी को दिया

आपको बताते चलें कि जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अभियान के तहत दिव्यांग जनों को उपकरण का वितरण कार्यालय पर किया गया

भारतीय यूनियन के पदाधिकारीओ ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर गोवंशों को संरक्षित किए जाने की मांग की

प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी

अखिल भारतीय परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर परिषद में प्रदर्शन

निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक को मिले चार करोड रुपए आपको बताते चलें कि क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी है बेनीगंज मार्ग पर निर्माण अधीन पॉलिटेक्निक का कार्य पूर्ण करने के लिए शासन ने चार करोड़ का बजट जारी कर दिया है

संडीला- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों को संसाधन उपलब्ध न करने के बावजूद जबरन डिजिटलाइजेशन करने का शिक्षकों ने विरोध किया शिक्षकों ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा 10 नवंबर को बेसिक शिक्षकों को आदेशित किया गया कि वह अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से प्रेरणा एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जो नितांत अव्यवहारिक था पूर्व में बेसिक शिक्षा मंत्री से शिक्षक संघ द्वारा यह समझौता किया जा चुका था कि बेसिक शिक्षकों की उपस्थिति प्रेरणा एप पर नहीं ली जाएगी लेकिन इसके बावजूद उक्त समझौते से विभाग ने मुकरते हुए पुनः एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दे दिए इस पर विरोध करते हुए शिक्षक संघ ने एक मार्च से 5 मार्च तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने 11 मार्च को 2 बजे से सभी शिक्षकों द्वारा बीएसए कार्यालय पर धरना देने की घोषणा कर दी शिक्षकों ने इसी के साथ एक 18 सूत्रीय मांग पत्र जारी किया जिसको सोमवार को मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन विधायक अलका सिंह अर्कवंशी को सौपा

सण्डीला- आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। ऐसा मानना मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत का है।सांसद अशोक रावत ने भाजपा के दूसरे बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद सण्डीला विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय पर स्थित चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते उन्होंने सरकार की व अपने द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो को गिनाया।  सांसद पांच वर्ष में पहली बार पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रहे थे उन्होंने कहा की वह अपने पिछले कार्यकाल में अपने क्षेत्र के सभी विधान सभा के विधायकों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को पूरा करने का कार्य किया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया है इस बार चुनाव जीतने पर क्षेत्र में बचे काम पूरे करेंगे।बताया की बाईपास पर सण्डीला में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है।और नगर के बरौनी रेलवे क्रासिंग पर एक अण्डर पास का काम भी शीघ्र ही प्रारम्भ होगा। सांसद अशोक रावत ने बताया की भाजपा इस बार अपना घोषणा पत्र मतदाताओं की राय से बनाएगी। मतदाता सरकार से क्या अपेक्षा करते है उसे घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।  एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा की भाजपा अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने का कार्य करती है इसीलिए गांव गांव से मोदी जी के समर्थन की आवाज आ रही है। लोग खुद भाजपा की कार्यशैली से संतुष्ट होकर वोट करेंगे। क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा भाजपा का वादा है 'हर युवा को रोजगार, हर घर को राशन और हर महिला की सुरक्षा देश को और विकसित करने के लिए लोगों के सुझाव लिए जायेंगे। ताकि लोगों के मन की बात को समझकर उसे घोषणा पत्र में समाहित कर पूरा किया जा सके।  विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने  कहा सांसद का क्षेत्र काफी बड़ा होता है इसलिए सांसद क्षेत्र में कम समय दे पाते हैं। मेरे द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त समय दिया गया और विकास कार्य भी किए गए हैं सांसद जी ने भी विकास कार्य में पूर्ण सहयोग किया है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता अतुल तिवारी, संतोष अस्थाना, सिद्ध प्रताप मौर्य,अंगूरी शंकर सिन्हा, नगर अध्यक्ष नीतीश रमन जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, आदि नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।