सण्डीला- आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। ऐसा मानना मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत का है।सांसद अशोक रावत ने भाजपा के दूसरे बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद सण्डीला विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय पर स्थित चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते उन्होंने सरकार की व अपने द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो को गिनाया। सांसद पांच वर्ष में पहली बार पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रहे थे उन्होंने कहा की वह अपने पिछले कार्यकाल में अपने क्षेत्र के सभी विधान सभा के विधायकों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को पूरा करने का कार्य किया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया है इस बार चुनाव जीतने पर क्षेत्र में बचे काम पूरे करेंगे।बताया की बाईपास पर सण्डीला में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है।और नगर के बरौनी रेलवे क्रासिंग पर एक अण्डर पास का काम भी शीघ्र ही प्रारम्भ होगा। सांसद अशोक रावत ने बताया की भाजपा इस बार अपना घोषणा पत्र मतदाताओं की राय से बनाएगी। मतदाता सरकार से क्या अपेक्षा करते है उसे घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा की भाजपा अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने का कार्य करती है इसीलिए गांव गांव से मोदी जी के समर्थन की आवाज आ रही है। लोग खुद भाजपा की कार्यशैली से संतुष्ट होकर वोट करेंगे। क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा भाजपा का वादा है 'हर युवा को रोजगार, हर घर को राशन और हर महिला की सुरक्षा देश को और विकसित करने के लिए लोगों के सुझाव लिए जायेंगे। ताकि लोगों के मन की बात को समझकर उसे घोषणा पत्र में समाहित कर पूरा किया जा सके। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा सांसद का क्षेत्र काफी बड़ा होता है इसलिए सांसद क्षेत्र में कम समय दे पाते हैं। मेरे द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त समय दिया गया और विकास कार्य भी किए गए हैं सांसद जी ने भी विकास कार्य में पूर्ण सहयोग किया है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता अतुल तिवारी, संतोष अस्थाना, सिद्ध प्रताप मौर्य,अंगूरी शंकर सिन्हा, नगर अध्यक्ष नीतीश रमन जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, आदि नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
