संडीला- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों को संसाधन उपलब्ध न करने के बावजूद जबरन डिजिटलाइजेशन करने का शिक्षकों ने विरोध किया शिक्षकों ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा 10 नवंबर को बेसिक शिक्षकों को आदेशित किया गया कि वह अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से प्रेरणा एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जो नितांत अव्यवहारिक था पूर्व में बेसिक शिक्षा मंत्री से शिक्षक संघ द्वारा यह समझौता किया जा चुका था कि बेसिक शिक्षकों की उपस्थिति प्रेरणा एप पर नहीं ली जाएगी लेकिन इसके बावजूद उक्त समझौते से विभाग ने मुकरते हुए पुनः एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दे दिए इस पर विरोध करते हुए शिक्षक संघ ने एक मार्च से 5 मार्च तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने 11 मार्च को 2 बजे से सभी शिक्षकों द्वारा बीएसए कार्यालय पर धरना देने की घोषणा कर दी शिक्षकों ने इसी के साथ एक 18 सूत्रीय मांग पत्र जारी किया जिसको सोमवार को मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन विधायक अलका सिंह अर्कवंशी को सौपा