उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान की बैठक हुई

संडीला से गौसगंज जाने वाली सड़क के लगभग 10 किलोमीटर लंबे हिस्से का नवीनीकरण कराया जाएगा जिससे राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी

श्री रामलीला मेला प्रदर्शनी कमेटी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने अपनी कविताएं सुनाई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब मरीजों को भर्ती करने में स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी तो दूर होगी साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1815 रुपये कुंटल, टमाटर 1830 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 960 रुपये कुंटल, लहसुन 12895 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7485 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2550 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1315 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1360 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1375 रुपये कुंटल, मूली 1080 रुपये कुंटल, बैंगन 1760 रुपये कुंटल, लौकी 1770 रुपये कुंटल, हरी मटर 2675 रुपये कुंटल, कद्दू 1580 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3260 रुपये कुंटल हैं।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पशुओं को संतुलित आहार देने और समय- समय पर डॉक्टरी सलाह लेने के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बारिश होने और ओला गिरने से फसलों को हुआ नुकसान कराया जाएगा सर्वे

बेनीगंज/हरदोई_अनमोल गुरुकुलम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ का आयोजन अहिरोरी ब्लाक के काईमऊ स्थित श्री ब्रह्मदेव स्थान की पवित्र भूमि पर हो रहा है। बताते चलें कि 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारम्भ कथा ब्यास श्री अनमोल कृष्ण शास्त्री ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए कहा श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से एक ही जन्म नहीं, बल्कि हमारे कई जन्मों के पापों का संहार हो जाता है। साथ ही जीव-जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से एक ही जन्म नहीं, बल्कि हमारे कई जन्मों के पापों का संहार हो जाता है। कहा हमारा शरीर एक मन्दिर के समान है। जिसमें आत्मा रूपी भगवान का निवास है। यदि हम चाहें तो पूरे दिन भगवान की विभिन्न प्रकार से पूजा और सेवा कर सकते हैं। क्योंकि अंत में यह शरीर छोड़कर आत्मा परमात्मा के चरणों में लीन हो जाती है अतः हमें इस शरीर से हमेशा सत्कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा काईमऊ की पवित्र भूमि पर महायज्ञ का संकल्प लिया गया था जो अब पूरा हो रहा है। यज्ञ करने कराने और दर्शन करने वाले सभी लोगों के लिए पुण्य फलदाई होगा। कथा पश्चात् मथुरा से आए विख्यात रासाचार्य डाक्टर देवकी नंदन महाराज ने रात 8 से 12 बजे तक कंश द्वारा बहन देवकी का विवाह एवं कारागार बंधन का सजीव चित्रण करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव आदि लीलाये कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया। इस दौरान सैकडों महिला पुरुष दर्शक थिरकने पर मजबूर हो गए। वही यज्ञ कुंडों पर विराजमान अनुभवी आचार्यों द्वारा यजमानों के पूजा पाठ संपन्न को आहुतियां दी गई। जिससे सम्पूर्ण आसमान राम मय हो लिया। इस मौके पर आचार्य करुणा शंकर त्रिवेदी अचार्य पंडित भगवन कृष्ण शास्त्री, हर्ष वर्धन सिंह, शिव कुमार तिवारी, राज कुमार तिवारी, चन्द्र कुमार तिवारी, रवींद्र कुमार तिवारी, पिंटू तिवारी, हरी प्रकाश तिवारी, इंजीनियर सिद्धांत तिवारी, निर्भय सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, गौरव पांडे, विमलेश द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, ब्रजेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी उर्फ पप्पू, आदर्श द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, अनुज तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, रजनीश तिवारी, अंकित तिवारी, प्रसांत त्रिपाठी, शिवम तिवारी, सूरज तिवारी, सत्यम कुमार, मुन्ना त्रिपाठी सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बेनगंज/हरदोई।ब्लाक संसाधन केंद्र कोथावां पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप कर शिक्षकों की समस्या गिनाई। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अंतर्यामी वाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक संघ कोथावां ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महानिदेशक स्कूली शिक्षा को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश त्रिपाठी को सौपा है जिस ज्ञापन के मुख्य बिंदु राज्य कर्मचारियों की भांति 31FL व 1/2CLकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा टैबलेट हेतु सिम कार्ड व डाटा उपलब्ध कराया जाए साथ ही यह भी बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक कोई भी शिक्षक टैबलेट से कोई कार्य नहीं करेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से करुणेंद्र प्रताप सिंह,सर्वेश भास्कर,आशुतोष बाजपेई,सुरेंद्र कुमार,अरुण सिंह,राहुल कुमार, अरुणेंद्र प्रताप,वीर प्रताप,वीरेंद्र यादव,सुरेंद्र कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बेनीगंज (हरदोई)।कोतवाली बेनीगंज की कमान संभालते हुए नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी द्वारा नगर में पैदल ग्रस्त कर संदिग्ध वाहनों की प्रतिदिन चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज संजय त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्र अधिकारी हरियावा के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि कोतवाली क्षेत्र में कोई भी अपराध न सके। यदि अपराधियों के द्वारा कोई अपराध किया जाता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रोजाना पैदल ग्रस्त एवं वाहन चेकिंग किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत संदिग्ध वाहनों की भी पहचान हो सके।इससे अपराधियों में भय व्याप्त है तो वहीं आमजन नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है।