दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7200 रुपये क्विंटल , केला 2384 रुपये क्विंटल बिक रहा। वहीं अनार 6725 रुपये क्विंटल है जबकि अंगूर 4880 रुपये क्विंटल , पपीता 1676 रुपये क्विंटल बिक रहा। मौसमी 3300 रुपये क्विंटल हैं।

दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1530 रुपये कुंटल, टमाटर 1480 रुपये क्विंटल हैं, जबकि आलू 740 रुपये क्विंटल , लहसुन 13480 रुपये क्विंटल बिक रहा। अदरक 7550 रुपये क्विंटल , हरी मिर्च 2440 रुपये क्विंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1225 रुपये क्विंटल , फूलगोभी 1350 रुपये क्विंटल हैं। गाजर 1360 रुपये क्विंटल , मूली 950 रुपये क्विंटल , बैंगन 1670 रुपये क्विंटल , लौकी 1685 रुपये क्विंटल , हरी मटर 2575 रुपये क्विंटल , कद्दू 1520 रुपये क्विंटल , शिमला मिर्च 3110 रुपये क्विंटल , पालक 1520 रुपये क्विंटल हैं।

जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

संडीला- जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ आयुष्मान, पीएम मातृ वंदन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम आवास सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने कहा की सभी महिलाओ को अपने घरों मे रहकर छोटे मोटे व्यवसाय अवश्य करने चाहिए जिससे वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सके इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, निवर्तमान नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, छाया पांडे, ऋषभ खन्ना, अंगूरी शंकर सिन्हा सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही 

जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने मंगलवार को हरपालपुर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आवारा गौवंशो को जल्द संरक्षित करने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, सेवा पुस्तिका, स्थापना पटल, जीपीएफ पासबुक, लेखा पटल, ग्रांट रजिस्टर समेत ब्लॉक के सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।

हरदोई में भाजपा सरकार की मंशा अनुसार चल रहे गाँव चलो अभियान में निधि सिंह बीजेपी नगर उपाध्‍यक्ष हरदोई जनपद के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर अवस्थी एमबीजीवीएस एनजीओ अध्यक्ष को सम्मानित किया व सचिव अशोक सिंह व आशा नीलम वर्मा, दीपमाला मिश्रा विवेक सिंह को बीजेपी की नीतियो का व्यापक प्रसार प्रसार के बारे जानकारी दी .अबकी बार 400 पार.मोदी है तो मुमकिन है. जय भाजपा तय भाजपा नारे के पत्रक पटुका व बीजेपी टोपी पहन कर सम्मानित किया|

500 से अधिक जनसेवकों ने भाजपा सदस्यता ग्रहण की... हरदोई: लोकसभा चुनावों की आहट से पहले भारतीय जनता पार्टी देश से लेकर ग्रामीण स्तर तक हर कांटे को दुरुस्त करने में लग गई है। पार्टी जिला मुख्यालय पर संपन्न हुए कार्यक्रम "विधानसभा मिलन समारोह" में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक पार्टी से आए लगभग 500 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को लोकसभा में प्रचंड बहुमत से जिताने का प्रण लिया। कार्यक्रम में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसके मूल में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आर्थिक और सामाजिक विकास से जोड़ने का लक्ष्य है। देश आज जिस रफ्तार से आर्थिक विकास की यात्रा कर रहा है, वह दिन दूर नहीं जब विश्व बिरादरी की अगुवाई भारत के हाथ में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के शासन काल में हर वर्ग को आत्मसम्मान से से जीने का हक मिला। भाजपा ने देश की चार प्रमुख जाति, जिसमें युवा, महिला, गरीब और किसान शामिल है सबको बिना किसी भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित कराने का काम किया। लोकसभा में बरसों से अटका पड़ा महिला सशक्तिकरण को लेकर नारी वंदन अधिनियम को पारित कराया। कांग्रेस राज में व्याप्त भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद और पश्चिमी मानसिकता को खत्म कर प्रधानमंत्री मोदी ने देश और देशवासियों में एक खुशनुमा वातावरण और सबमें आत्मनिर्भर होने का भाव जगाया। इस अलख से देश से लेकर प्रदेश में स्टार्टअप और मेक इन इंडिया की एक नई क्रांति का आगाज़ हुआ। विश्वजगत में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस रफ्तार से कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जा रहे है, उससे लगता है पार्टी को अब जहाज़ की जगह नाव की जरूरत पड़ेगी। और नाव का पतवार अपनी नांव डूबने से बचा ले इसमें भी संशय है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि अब आप सभी लोग भाजपा परिवार के अहम सदस्य बन गए है, और अब सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से दिल्ली की सत्ता पर बैठने का कार्य करें। अबकी बार 400 पार का को लक्ष्य है वह तभी सार्थक होगा जब सभी लोग दोनों लोकसभा सीटों को जिताने का संकल्प लेकर अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश और प्रदेश में मफियाराज को इतिहास के पन्नों में समेटने का काम किया। बाबा के बुलडोजर का खौफ इतना है कि अपराधियों के मन में भी पाप आता है तो वह अंजाम सोचकर तौबा कर लेते है। भाजपा सरकार ने महिला, युवा, किसान, वृद्ध, गरीब सबको साथ लेकर विकास के अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए है। शौचालय योजना, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता मिशन, उज्जवला योजना, खेलो इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, अन्न योजना, इंद्रधनुष योजना, घरौनी योजना, बचत खाता ऐसी अनेक योजनाओं के द्वारा समाज के लोगों को लाभान्वित कराने का कार्य किया। आज यदि केंद्र 100 रुपए भेजता है तो लाभार्थी के खातों पूरा पैसा आता है। यह मोदी की गारंटी से संभव हुआ। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक अविनाश मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, आईटी संयोजक सौरभ सिंह गौर, सोशल मिडिया संयोजक प्रद्युमन मिश्र, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, देश दीपक दीक्षित, मुकुल सिंह, नीरज अवस्थी, प्रखर अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।

आज पुलिस अधीक्षक हरदोई व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन में जनपद हरदोई में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं अराजकतत्वों से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में बलवा ड्रिल का आयोजन कराया गया। इस ड्रिल में पुलिस लाइन के पुलिस बल के अलावा जनपद हरदोई के थाना प्रभारीयों ने भी प्रतिभाग किया। जनपद हरदोई के पुलिस कर्मचारियों को शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।बलवा ड्रिल के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा ।

जनपद हरदोई में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में साइबर सिक्योरिटी सेल हरदोई द्वारा 01 व्यक्ति के खाते से हुई धोखाधडी पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पीडित के खाते में 3,80,000 रुपयों की धनराशि वापस करायी गयी । रिजर्व पुलिस लाइन स्थित साइबर सिक्योरिटी सेल को जनसुनवाई के दौरान 01 व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि *UPI* के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा उनके खाते से धोखाधडी की गयी है, धोखाधड़ी की घटना के संबंध में साइबर टीम द्वारा इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक को पत्राचार के माध्यम से साइबर अपराधियों के खाते को ब्लाक कर *पीडित के खाते में 3,80,000 रुपये* की धनराशि वापस करायी गयी ।

15 से 28 फरवरी के मध्य किया जायेगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण हरदोई जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षायोजनान्तर्गत माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 09 कि०ग्रा० गेहूँ, 21 कि० ग्रा० चावल व 06 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 36 कि०ग्रा० प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 01 कि०ग्रा० गेहूँ, 03 कि०ग्रा० चावल व 01 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 05 कि0ग्रा0प्र० प्रति यूनिट) का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी से 28 फरवरी 2024 के मध्य किया जायेगा। खाद्यान्न के वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विकेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमातक (खाद्यान्न व बाजरा) पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। ---------------------------