आज पुलिस अधीक्षक हरदोई व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन में जनपद हरदोई में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं अराजकतत्वों से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में बलवा ड्रिल का आयोजन कराया गया। इस ड्रिल में पुलिस लाइन के पुलिस बल के अलावा जनपद हरदोई के थाना प्रभारीयों ने भी प्रतिभाग किया। जनपद हरदोई के पुलिस कर्मचारियों को शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।बलवा ड्रिल के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा ।