मिट्टी खनन कर्ताओं पर होगी त्वरित कड़ी कार्रवाई_उमाकांत दीपक शांति भंग के मामले में 3 को किया गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक के कुशल नेतृत्व में बेनीगंज पुलिस टीम एक्टिव मोड में नज़र आई। कोतवाली क्षेत्र में शांति भंग करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शांति भंग के मामले में मयंक पुत्र छोटे सिंह 34 निवासी एकघरा, पिंकू यादव पुत्र जुगराज 27 निवासी उमरारी, प्रभास पुत्र रामबख्श 27 निवासी कबूलपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेज दिया गया है। वही अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाने वाली बेनीगंज पुलिस एक्टिव मोड में नजर आई। जिसको ध्यान में रखते हुए द्वारा कोतवाली क्षेत्र में हो रहे लगातार मिट्टी खनन संबंधी जनकारी ली गई। तो प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पूरी तरह से मिट्टी खनन बंद है अगर कहीं पर भी मिट्टी खनन करता कोई व्यक्ति अथवा ट्रैक्टर ट्राली यंत्र आदि पाया जाता है तो त्वरित कड़ी कार्यवाही की जाएगी। हालांकि कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर, गिरधरपुर, अटिया, नीमडाढ़ा, बेलहैया, सहित सिकंदरपुर बेनीगंज देहात से जुड़े लखनईया हार आदि में लगातार मिट्टी भरे टैक्टर ट्रालियों का दिन हो या रात आना जाना लगा रहता है। वही नाम न छापने की शर्त पर कुछ का कहना है कि हल्का सिपाहियों की दया पर छिट पुट मिट्टी खनन हमेशा होता रहता है।