गोरखपुर। शांति सौहार्द, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुलरिहा थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज चौकी अंतर्गत मेडिकल कॉलेज रोड पर पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए समस्त एएसपी/ क्षेत्राधिकारी/ थाना/चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में मय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों का सघन चेकिंग पैदल गस्त के दौरान कर आमजन व व्यापारियों से संवाद कर नागरिकों से सुरक्षा का जायजा लिया गया।
गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने धाखोधड़ी कर रूपये हड़प लेने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त किशोर कुमार यादव पुत्र गंगा यादव निवासी चिलबिलवा (धूस टोला) थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तारी किया गया।
गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरे के समुचित वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किये जाने के लिए नगरवासियों के व्यवहार परिवर्तन के लिए नगर निगम की आई.ई.सी.टीम द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर लोगो को गीले, सूखे और घरेलू खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक कर रही है। इसके साथ ही आई.ई.सी. टीम द्वारा वार्डो में जाकर शहरवासियों के समक्ष गीले कचरे को छाट बीन कर रखने के लिए जानकारी दी जा रही है। सभी प्रकार के गीले कचरे से कम्पोस्टिग की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है। इसके अतिरिक्त बडे पैमाने पर जैविक कम्पोस्ट बनाने, चारकोल बनाने एवं सी.एन.जी. बायो गैस हेतु प्लाण्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी के साथ सूखे और घरेलू कचरे की श्रेणी में कौन-कौन से कचरे आएंगे इसकी भी जानकारी दी जा रही है। कचरे के पृथ्थकरण से श्रम, समय, और धन की बचत होगी, और महानगर से प्राप्त सभी कचरे का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किये जाने से महानगर को एक दिन कचरा मुक्त नगर की श्रेणी में लाने की परिकल्पना साकार होगीं।
सरकारी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के नवीनतम उपन्यास 'देहरी की छांव' का भव्य विमोचन हुआ। नवोदित रचनाकार को सभी शिक्षकों ने दी बधाई। गोरखपुर।। ब्लॉक क्षेत्र के गहना गांव के सरकारी परीषदीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत निरजा चौरसिया 'वसंती' के नवीनतम उपन्यास 'देहरी की छांव' का भव्य विमोचन आज गोरखपुर के दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के सभागार में किया गया। विमोचन के अवसर पर प्रोफेसर डॉ.ओ.पी.सिंह,डाॅ.आद्या प्रसाद द्विवेदी,डाॅ.संजयन तिवारी,प्रो रामदरश राय,प्रो.अनिल राय,प्रो. दीपक त्यागी, प्रो.कृष्णचंद्र कौशिक,रामनरेश मंजुल समेत शिक्षा और साहित्य जगत से जुड़े सशक्त हस्ताक्षर के रूप में गणमान्य साहित्यकार रचनाकार और शिक्षक उपस्थित रहे। नवोदित उपन्यासकार के रूप में शिक्षिका निरजा चौरसिया के द्वारा "स्त्री विमर्श" पर आधारित नवीनतम पारिवारिक उपन्यास "देहरी की छांव" के भव्य विमोचन और लोकार्पण के अवसर पर सभी ने शिक्षिका को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा और रचना को सराहा। अपने पहले उपन्यास के विमोचन पर निरजा चौरसिया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए अपने उपन्यास को अपने पिता पराग चौरसिया माता प्रभादेवी चौरसिया और पति दिलीप चौरसिया को समर्पित करते हुए कहा कि इनके सहयोग से ही इस उपन्यास की रचना संभव हुई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि "निरजा वसंती" का यह उपन्यास हमारे सभी शिक्षक साथियों के लिए साहित्य के क्षेत्र में उनके अपने योगदान के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। इस अवसर पर प्रियंका त्रिपाठी,विजय मिश्रा,विरेंद्र कुमार,विनय कुमार मल्ल सहित दर्जनों शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने 10 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 01 किग्रा यूरिया व 500 ग्राम नौसादर के साथ 01 वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़ी गई अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी सुबाष निषाद निवासी सराय गुलरिहा थाना गुलरिहा की रहने वाली है।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर 215 वा लुई ब्रेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सैकड़ो दिव्यांग कर्मचारी तथा पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। सभा में बोलते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा की दिव्यांग होना कोई कमजोरी नहीं है बल्कि हम सभी को सभी दिव्यांग साथियों की मदद करनी चाहिए उनका उचित सम्मान किया जाना चाहिए। महामंत्री विनोद राय ने दिव्यांग कर्मचारियो के समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के समाधान हेतु टेलीफोन पर बात किया। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि सभी दिव्यांग कर्मचारियो के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के दरवाजे खुले हैं तथा उनकी समस्याओं के प्रति संघ गंभीरता से सोचती है। 215 वे लुई ब्रेल दिवस पर सभी दिव्यांग कर्मचारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा मिष्ठान वितरित किया गया। सभी दिव्यांग कर्मचारियो ने महामंत्री विनोद राय तथा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की हम सभी दिव्यांग कर्मचारी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के साथ खड़े हैं ।कार्यक्रम में दिव्यांग कर्मचारी श्री अभिषेक गुप्ता ,परशुराम वर्मा ,शांति चौरसिया, सूरज अग्रहरि ,रमेश वर्मा, कौशलेंद्र, शशिकांत, अष्टभुजा राय, रुद्र प्रताप शामिल हुए तथा पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा, संजीव धर ,दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह,ए बी पांडे ,अनिल दुबे, अजय त्रिपाठी ,दीपक प्रजापति, हरकेश बहादुर सिंह, धीरज यादव, चंद्रिका अजीत सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर। जिले में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का राज्य कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ जया देहलवी ने बुधवार को निरीक्षण कर सघन समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी नये कुष्ठ रोगी मिल रहे हैं उनके आसपास हेल्थी कांटैक्ट सर्वे समय से अवश्य हो जाए और सभी को बचाव की दवा भी खिला दी जाए । साथ ही अगर कहीं से बाल कुष्ठ रोगी और ग्रेड टू के रोगी मिल रहे हैं तो वहां सघन अभियान चला कर बचाव के इंतजाम किये जाएं । जिले में 21 दिसम्बर से तीन जनवरी तक अभियान के दौरान करीब 37.68 लाख लोगों की स्क्रिनिंग की गयी जिनमें से 15 नये कुष्ठ रोगी मिले । स्क्रिनिंग के दौरान मिले 8000 संभावित कुष्ठ रोगियों की भी जांच जारी है । यह अभियान चार जनवरी तक के लिए प्रस्तावित था। राज्य कुष्ठ अधिकारी ने सहजनवां ब्लॉक के भीटी रावत में क्षेत्र का भ्रमण कर करीब दो दर्जन घरों में अभियान का जायजा लिया । उन्होंने टीम से बात करने के बाद सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ व्यास कुशवाहा के साथ बैठक की । वापस लौट कर डॉ देहलवी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे के साथ बैठक करने के बाद शहरी क्षेत्र के बेतियाहाता में अभियान का निरीक्षण किया और फिर जिला कुष्ठ रोग कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ गणेश यादव और जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता डॉ भोला गुप्ता ने उन्हें अभियान की विस्तृत जानकारी दी । राज्य कुष्ठ अधिकारी ने अभियान के बाद भी कुष्ठ रोग के लक्षणों, इलाज और बचाव के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया । जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ यादव ने बताया कि जो भी नये कुष्ठ रोगी मिलते हैं उनके घर के दायें, बायें और सामने के तीन तीन घरों और उनके परिवार के सभी सदस्यों की सघन स्क्रिनिंग की जाती है और उन्हें बचाव की दवा भी खिलाई जाती है । ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रेड टू या बाल रोगी मिलने पर पूरे गांव का सर्वे कर बचाव की दवा खिलाई जाती है और शहरी क्षेत्रों में ऐसी स्थिति में आसपास के दस घरों में बचाव की कार्रवाई की जाती है। राज्य कुष्ठ अधिकारी से कई महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त हुए हैं जिन पर अमल कर जिले को कुष्ठ से मुक्त बनाया जाएगा । इस मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ आसिफ, एनएमए, एनएमएस और पीएमडब्ल्यू समेत फील्ड के स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे । *यह लक्षण हों तो कराएं जांच* • चमड़ी पर सुन्न दाग या चकत्ते हों • शरीर के किसी भी हिस्से का ऐसा दाग या चकत्ता जहां पसीना न आए • हाथ या पैर की नसों में मोटापन, सूजन या झनझनाहट • हाथ या पैर के तलवे में सुन्नपन • चेहरा, शरीर या कान पर गांठ • हाथ व पैर की उंगली में टेढ़ापन *दिये जा रहे हैं संदेश* जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता डॉ भोला गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि कुष्ठ की जांच व इलाज की सुविधा सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों पर उपलब्ध है । समय से कुष्ठ की पहचान होने पर उसका सम्पूर्ण इलाज संभव है । एक बार जब कुष्ठ रोगी दवा का सेवन शुरू कर देता है तो उससे दूसरों को यह बीमारी नहीं फैल सकती । समय से कुष्ठ का इलाज न करवाने पर यह विकृति या स्थायी दिव्यांगता का रूप ले सकता है ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोरखपुर अनाज मंडी भाव 4 जनवरी
