Transcript Unavailable.

गोरखपुर फल मंडी भाव 4 जनवरी

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 4 जनवरी

गोरखपुर। छुट्टा पशुओं के पकड़ने के दावे बेलीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में फेल साबित हो रहे हैं। ताल नदौर के आसपास वाले गांव में जितने भी किसान हैं उनकी फसलों को नीलगाय और गोवंश बर्बाद कर रहे हैं किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इस संबंध में लक्ष्मी चंद्र शुक्ला जो खुद एक किसान नेता है उन्होंने बीते दिनों थाना दिवस पर एक प्रार्थना पत्र दिया था इसके बावजूद अभी तक कोई भी उचित निर्णय पशुओं को पकड़ने के लिए नहीं लिया गया।

गोरखपुर। बुद्धवार को बड़गो स्थित कैंप कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में महानगर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में यूoपीo जोड़ो यात्रा के संबंध में चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि दिनाँक 05/01/2024 को सायं 5:00 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूoपीo जोड़ो यात्रा लखनऊ की सीमा में प्रवेश कर रही है और लखनऊ के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क करते हुए यह यात्रा 6 जनवरी को शहीद स्मारक पहुंच कर शहीदों को नमन कर यात्रा का समापन होगा। हम सभी लोग अपने सुविधानुसार 5 और 6 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंच कर यात्रा में सम्मलित हो और यूo पीo जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।बैठक में प्रदेश सचिव एवं महाराजगंज प्रभारी दिलीप निषाद, महानगर उपाध्यक्ष तसनीम अंसारी, महानगर महासचिव प्रणव उपाध्याय, राकेश मौर्य, प्रभात चतुर्वेदी, गुलाम ताहिर, एजाज हुसैन,राम बिहारी, सतीश, सद्दाम, गणेश, सैय्यदा सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।

गोरखपुर। अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने आज मालवीय नगर क्षेत्र में अभियान चलाया अभियान के दौरान सड़क के किनारे अवैध रूप से ठेला, खोमचा लगाकर बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया साथ ही साथ ऐसे दुकानदार जो प्रतिबंधित पॉलिसी का इस्तेमाल करते हुए पाए गए उनसे जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान लगभग 2 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन को प्रवर्तन दल की टीम ने जप्त किया।

गोरखपुर। ठंड के दिनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गोरखपुर की खजनी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है पकड़े गए अभियुक्त मुकेश चौहान बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टेकरी और अंकुर सिंह बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के रहने वाले हैं उनके पास से चोरी की एक पानी मोटर मोटर बरामद हुई है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.