Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा गुंजा साहनी व रामसकल साहनी, रंजना देवी व संजय और आंती देवी व दीपक साहनी के प्रकरणों पर लागातार सतत् काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव हुआ था, पति व पत्नी व उनके परिवारवालों को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया है। पति-पत्नी व उनके परिवारवाले हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गये । पति-पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे । इस प्रकरण में काउंसलर आनंद जायसवाल, वसिष्ठ राय, अवनीश चौधरी, अमन सिंह, शिवा शुक्ला परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी अनिता पाण्डेय, कौशल्या चौहान, आरक्षी रीतू सिंह, रेनू उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Transcript Unavailable.

लायंस क्लब गोरखपुर यूनिवर्स के द्वारा रक्त शिविर का आयोजन स्व० पन्नालाल जायसवाल के स्मृति में उनके निवास स्थान हजारीपुर गोरखपुर पर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉ० मंगलेश कुमार श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि पूर्व लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सूर्य प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। डॉ० मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति महान दाता की श्रेणी में आता है। एक रक्त से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है और वह स्वयं पहले से ज्यादा स्वस्थ अनुभव करेगा। रक्तदाता को प्रमाण पत्र लायन सूर्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। उपयुक्त सभी कार्यक्रम बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की अनुभवी डॉक्टरों व उनके कुशल टीम के द्वारा कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब गोरखपुर यूनिवर्स के अध्यक्ष लायन आनंद प्रकाश सिंह, सचिव जितेंद्र देव उपाध्याय, कोषाध्यक्ष- नीरज सिंह, रीजन चेयर पर्सन रवि प्रकाश मिश्रा, लायन सदस्य- सुरेंद्र जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष गर्ग, गौतम चैटर्जी, के० के० सिंह, रवि सौरव सिंह, सीती सिंह, श्याम सुंदर तिबडेवाल, विकास श्रीवास्तव, नमिता जायसवाल, किरण जायसवाल, सुनीता गर्ग, संगीता जुमनानी, शिखा पाण्डेय, मधुवाला सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्ष आनंद सिंह ने रक्तदान में युवाओं को आगे बढ़-चढ़ कर रक्तदान करने को प्रेरित किया तथा सचिव जितेंद्र देव उपाध्याय ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया।

गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के ऑल इंडिया रेल फेडरेशन ने महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा जी ने मुंबई में वार्षिक अधिवेशन में निर्णय के अनुसार सभी भारतीय रेलवे स्टेशन पर 8 /1 /2024 से लेकर 11/1 / 2024 तक कार्मिक भूख हड़ताल किया जाना सुनिश्चित किया गया था इसी क्रम में आज दिनांक 8 /1 /2024 एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री कामरेड कन्हैया लाल गुप्ता के नेतृत्व में गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन के AC लॉन्च के सामने भूख हड़ताल हजारों की संख्या में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। सुबह 9 बजे अपने जज्बा के साथ 108 वर्षीय महामंत्री श्री के एल गुप्ता समय से 9 बजे तीनो शाखा स्टोर शाखा, आउटडोर शाखा एवं विद्युत एंड इंजीनियरिंग शाखा के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। बीच बीच में गगनचुंभी नारो के साथ नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए नारे लगाते रहे। यह क्रम 11 जनवरी 2024 तक निरंतर चलता रहेगा। यदि सरकार कर्मचारियों की मांगो को नही मानी तो ऑल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन मतदान के अनुसार कर्मचारियों का मत प्राप्त कर लिया है, अब केवल हड़ताल ही विकल्प है। जिसके संबंध में एक पत्र पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के प्रधानमंत्री महोदय को संबोधन करते हुए अनुरोध किया गया है। भूख हड़ताल पर सर्वश्री ओंकार सिंह, विनय श्रीवास्तव, अतुल सिंह, संजय मालवीय, हेमंत शर्मा, प्रवीण चौधरी, अंब्रिश श्रीवास्तव, विनोद यादव, श्रीमती अर्चना त्रिपाठी, श्रीमती डाली यादव,अमरेश कुमार, अशोक त्रिपाठी, चंद्रभूषण त्रिपाठी, शत्रुंजय पाल, विनय गेठे,विनोद सिंह, भुवेश शुक्ला, शैलेश सिंह, अमित शर्मा, अजय मिश्रा, राधेश्याम, गोपालजी श्रीवास्तव, प्रेम कुमार पाठक, नीरज सिंह, अमर प्रताप सिंह,रामाश्रय यादव, धर्मनाथ वर्मा, अमित शाही, संजय सिंह, विष्णु यादव, आदित्य शर्मा ,ताबीस, मार्कण्डेय सिंह आदि हजारों कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे।