राजीव की डायरी लड़कियों को पढ़ने से पहले बदले अपनी सोच
रोजगार मेले में 217 युवाओं को मिली नौकरी
यातायात खंभे तो हट गए बिजली के अभी बरकरार गोलघर में
गोरखपुर चिल्मापुर इलाके में 12 दिनों से सड़क पर नाली का पानी लोग हैं परेशान
2 दिन में नहीं हटे गोलघर गलियारे से अतिक्रमण तो जुर्माना लगाए रद्द करें आवंटन
गोरखपुर फल मंडी भाव 9 जनवरी
गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 9 जनवरी
उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए अधिसूचना शनिवार 23 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा जारी कर दी गयी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तीन तरह की अलग-अलग सीधी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया है। यूपी पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जा कर इन 1906 पदों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा के द्वारा रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि उपनिरीक्षक गोपनीय के 268 पद सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के लिए 449 पद और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 204 पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति पिछले दिनों जारी की गई थी। इसी तरह कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 930 पद और कंप्यूटर प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी आवेदन करने का लिंक जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इन सभी पदों के लिए 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक पदों पर सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एप्लीकेशन 16 जनवरी 2024 तक मांगे गए हैं। वहीं 18 जनवरी 2024 तक इस वैकेंसी के लिए फीस जमा की जा सकती है।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। आज शाम भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय , जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला का रूद्रपुर खजनी कस्बे में आगमन पर मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी और पार्टी पदाधिकारियों , स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा कस्बे के व्यापारियों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला महामंत्री आदर्श राम त्रिपाठी, विष्णु मद्धेशिया, बृजेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ बंटी चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, रिंकू दूबे ,प्रियांशु गुप्ता, सार्थक मोदनवाल शिवम, सोनू मोदनवाल, अनिल पांडेय, सोमनाथ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, राम आशीष बेलदार , राजेश यादव , चन्दन वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर। गीडा पुलिस ने टीवीएस एजेन्सी में घुसकर चोरी का अपराध करने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अविनाश चौरसिया पुत्र विजय कुमार निवासी बरई टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के पास से घटना मे प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन व चोरी किए गये नगद 30180 रुपये व अन्य दो पहिया वाहन के पुर्जे (पार्ट) बरामद हुआ है।
