गोरखपुर। आवासित घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में वांछित दो अभियुक्तों को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का रूपया बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त रहमान पुत्र रहमत अली निवासी लालगंज जंगल छत्रधारी थाना पिपराईच व संजय सिंह पुत्र रामभरोसा सिंह निवासी मसहवा लच्छीपुर थाना गोरखनाथ के रहने वाले है। इनके कब्जे से चोरी का 1950 रूपया बरामद किया गया।

गोरखपुर। आज जिला कांग्रेस कार्यालय घोष कंपनी पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में एक बैठक वह नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोरखपुर जिले के प्रभारी केशव चंद्र यादव का का जोरदार स्वागत हुआ .उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमरेंद्र मल्ल व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश चंद साहनी मौजूद रहे, उन्हें भी माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। प्रेस से मुखातिब होने के दौरान केशव चंद्र यादव ने कहा कि भाजपाइयों से बेटी बचाना बहुत मुश्किल हो गया है देश के प्रधानमंत्री देशवासियों से अमृत कॉल मानने को कह रहे हैं उनके नेता खुलेआम बेटियों की इज्जत तार तार कर रहे हैं चुनावी दौरान महिलाओं की इज्जत और उनके सम्मान की बड़ी-बड़ी बात बीजेपी करती है और देश के प्रधानमंत्री करते हैं लेकिन सारी चीज खोखली साबित हुई आज अपनी बेटी की सुरक्षा और उसे बचाने के लिए एक बड़ी चुनौती इस देश में है आज देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी जी से देश की जनता पूछ रही है इस तरह का कार्य करने तीनों अपराधियों को फांसी क्यों नहीं दी गई. इन दरिंदों को 60 दिनों तक पुलिस से कौन बचा रहा था. तीनों दरिंदे अपराध करने के पश्चात भाजपा के चुनाव प्रचार में लगे हुए थे. देश जानना चाहता है कांग्रेस जानना चाहती है. आगे उन्होंने कहा कि समस्त कांग्रेस जन अयोध्या जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित तौकीर आलम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी. डॉ भानु प्रताप सिंह. राजेश तिवारी महेंद्र मिश्रा. दिलीप निषाद सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी.संदीप गोरखपुरी. प्रवीण पासवान जिला महासचिव. अनिल सोनकर. निर्मल वर्मा. ओमेंद्र पांडे. धर्मराज चौहान. विक्रमादित. मोहम्मद उजैर खान. गब्बू लाल प्रजापति. तेज नारायण श्रीवास्तव. बालमुकुंद चतुर्वेदी. प्रदीप नाथ शुक्ला. मनोज त्रिपाठी. मुन्ना तिवारी. राजकिशोर तिवारी. प्रेम नारायण श्रीवास्तव. विनोद त्रिपाठी. गंगा प्रसाद. निहालजेवीअंसारी.तरन्नुम अख्तर. सूर्य नारायण राव. सत्येंद्र कुमार निषाद. शैलेंद्र बल्लभ पांडे. अमीन गुड्डू. आदि बहुत से कांग्रेसी उपस्थित रहे।

गोरखपुर। एनएफआईआर के राष्ट्रीय महामंत्री एम राघवैया के आह्वान पर आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच एनजेसीए के गोरखपुर के सयोजक एवं महामंत्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ श्री विनोद राय के नेतृत्व में आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवम राज्य सरकार के सैकड़ों कर्मचारी यांत्रिक कारखाना गेट के पास भूख हड़ताल पर बैठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ यांत्रिक कारखाना के मंडल मंत्री श्री आर पी भट्ट और संचालन संयुक्त मंत्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा आज कर्मचारियों का सबसे ज्वलंत मुद्दा पुरानी पेंशन है,लेकिन वर्तमान सरकार चुप्पी साधकर बैठी है हम पुरानी पेंशन के इस लड़ाई को आखिरी सांस तक लड़ेंगे और अपने इस संवैधानिक हक को प्राप्त कर के ही मानेंगे ।क्योंकि पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है ।महामंत्री विनोद राय ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह एन एफ आई आर/एन जे सी ए के साथ अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएं जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके और पुरानी पेंशन बहाल हो सके। सभा को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी श्री ए के सिंह, आर पी भट्ट, दीपक चौधरी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रूपेश श्रीवास्तव,तारकेश्वर शाही, मदन मुरारी शुक्ला, इत्यादि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज द्विवेदी, आरपी भट्ट, के एम मिश्रा, एस सी अवस्थी, कौशल कुमार सिंह, दीपक चौधरी, ए क सिंह रामकृपाल शर्मा कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद विद्यासागर, विजय पाठक, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, ए बी पांडे,अजय त्रिपाठी,आरडी सिंह, धीरज सिंह, धीरज हरकेश बहादुर चंद्रशेखर चौबे लक्ष्मी श्रीवास्तव, हरिकेश बहादुर, निशांत यादव, चंद्र शेखर चौबे परमात्मा सिंह, प्रदीप कुमार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोविंद, मदन मुरारी शुक्ला, अशोक सिंह सहित तकरीबन 200 कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

रवि की फसल के लिए अनुकूल है मौसम बारिश और सीत बनी अमृत

देवरहा बाबा के कहने पर सीयम वीर बहादुर सिंह ने खुलवाया था राम जन्मभूमि का ताला अब सत्य हुई भविष्यवाणी

मदन मोहन मालवीय में 211 विद्यार्थियों को मिला केंपस प्लेसमेंट एक को मिला 23.5 लख रुपए का पैकेज

पक्ष विपक्ष कड़ी संख्या 39 समर्थक नेता और अधिनायक बाद

आज "फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे" FANPSR एलाइंस "नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम" NMOPS और एनई रेलवे मेंस कॉग्रेस NERMC के आह्वान पर 21 जनवरी 2024 को पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा मैदान, वाराणसी में होने वाले एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो "जन संवाद" की सफलता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना, स्टोर डिपो, गोरखपुर जँ रेलवे स्टेशन इत्यादि जगह सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों ने दिनभर जन सम्पर्क अभियान चलाया और शाम को असुरन चौराहे से जटेपुर बौउलिया रेलवे कॉलोनी तक कैंडल मार्च निकाला। "नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे" राष्ट्रीय प्रचार सचिव- डॉ कमल उसरी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार अमीरों का लाभ- गरीबों का विनाश करते हुए पैंसेंजर ट्रेन का किराया एक्सप्रेस का कर रही है और वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों के एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराए में 25% तक कटौती कर रही है। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ जारी संघर्ष को आम अवाम की भागीदारी के साथ रोका जायेगा, एनई रेलवे मेंस कॉग्रेस सम्बद्ध इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन व ऐक्टू- केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली को मुख्य मुद्दा बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है, एनपीएस के ट्रस्टी बनकर एनपीएस लागू करवाने के जिम्मेदार संगठनों को होने वाले मान्यता के चुनाव में मान्यता से पेंशन विहीन कर्मचारियों के बल पर बाहर करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को और मजबूत करेंगे। एनई रेलवे मेंस कॉग्रेस मंडल मंत्री/यांत्रिक कारखाना गोरखपुर प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर से सैकड़ों रेलवे कर्मचारी 21 जनवरी 2024 को वाराणसी जायेगे। एलरसा पूर्वोत्तर ज़ोनल अध्यक्ष कॉम जे एन शाह ने कहा कि आज पुरानी पेंशन बहाली सरकारी कर्मचारियों का सबसे बड़ा मुद्दा है, एलरसा लगातार ओपीएस बहाली के लिए अन्य केटोरिगल एसोसिएशन के साथ मिलकर संघर्ष करता रहा है। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से एनई रेलवे मेंस कॉग्रेस मुख्य संरक्षक सुभाष दुबे, एलरसा जोनल महासचिव- कॉम विनय कुमार शर्मा, फ़्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे- ज़ोनल संयोजक -राकेश कुमार, एनई रेलवे मेंस कॉग्रेस -मुख्यालय मंत्री विजय नाथ ठाकुर, एनई रेलवे मेंस कॉग्रेस उपाध्यक्ष विभेष कुमार राजपूत, रंजीत कुमार, शम्भू नाथ सिंह विसेन, वेद प्रकाश, बृजेश कुमार, आयुष कुमार- अमरेन्द्र यादव, मुन्ना यादव, दीपक कुमार, प्रमोद, गौतम जी, संतोष पाल इत्यादि लोग शामिल रहे।

राजीव की डायरी कड़ी संख्या 15 शौचालय और लड़कियों की शिक्षा

गोरखपुर अनाज मंडी भाव 9 जनवरी