Transcript Unavailable.
गोरखपुर फल मंडी भाव 8 जनवरी
एक कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में अगर घरेलू बिजली बिल माफ हो सकता है तो पूरे देश में क्यों नही, उन्होंने कहा कि सभी पार्टिया अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। उसी कड़ी में भारतीय समाज पार्टी का कार्यक्रम आज हमारे पार्टी के पदाधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर में रखा गया है।टीम द्वारा जब गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने कार्य पूरा कर लिया जाता हैं।तो एक साथ लोगो को संबोधित करने के लिए सभा का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज यहा सभा का आयोजन हुआ है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और बिहार के 38 जिलों में घूम के देखा है। जिसमे यह पता चला कि लखनऊ या दिल्ली से जो भी योजनाए गरीबो के लिए चलाई जाती है, उन योजनाओं को आज भी तमाम गरीब, वंचित शोषित लोगो को जानकारी नही है। जैसे अभी साल भर से सभी विधायकों को 25 लाख रुपये किसी भी गरीब को इलाज में मदद के लिए दिया जा रहा है। ऐसे ही तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को मालूम नहीं है। इसलिए जनता को कहा तक पहुंचाने और शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें रोजगार के बारे में जानकारी देना हैं।एक देश एक राशन कार्ड का कानून बन सकता है।तो एक देश एक समान शिक्षा का कानून भी बनना चाहिए।जब पंजाब और दिल्ली में घरेलू बिजली का बिल माफ हो सकता है।तो पूरे देश में घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए। हमने अध्यन किया है।कि दुनिया के तमाम देशों में गरीबो का मुफ्त इलाज हो रहा है। इस बात को लेकर हमारी पार्टी लगातार आंदोलन करती रही है।और आगे भी करती रहेगी।हमारे युवाओ के पास बीए बीकॉम के अलावा तमाम डिग्रिया होने के बावजूद वो बेरोजगार बैठे हैं।आज के युवाओं को रोजगार की जरूरत है।हमारी पार्टी का मानना है कि कक्षा चार से लेकर डिग्री मिलने के बीच में ही बच्चों को मोटरसाइकिल,कूलर बनाने से लेकर एसी बनाने तक की जानकारी के लिए पाठ्यक्रम में सैकड़ो विषयो को शामिल किया जाए।ताकि हमारे बच्चे पढ़ाई के साथ एक हुनर की भी हासिल कर मिले।और स्कूल छोड़ने के बाद अगर उन्हें नौकरी नहीं मिलती है तो अपने हुनर के दम पर वो खुद अपना रोजगार कर सके।यूपी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि सौ प्रतिशत मुझे मंत्रीमण्डल में शामिल किया जाएगा।अगर मगर का कोई सवाल ही नहीं है।अब राजभर दिल्ली जा चुका है। राजभर जब कदम बढ़ाता है तो पीछे नही हटता है।जेपी नड्डा जी से 29 तारीख को और 4 तारीख को गृह मंत्री जी से मेरी मुलाकात हुई है।अभी खरमास चल रहा है खरमास बीतने के बाद किसी भी दिन विस्तार होगा और मुझे मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। लोकसभा चुनाव में सीट बटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि हम एनडीए में शामिल है। इसलिए लोकसभा में हमको सीटे जरूर मिलेगी। हमारे पहलवान चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हम दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 8 जनवरी
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगभग 10 किलोमीटर लंबे गोढ़धोइया नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने बताया कि गोढ़धोइया नल का सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है लगभग 1 वर्ष में यह कार्य पूरा हो जाएगा नाले के सुंदरीकरण हो जाने से आसपास के इलाकों में साफ सफाई रहेगी जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नाले का पानी स्वच्छ होकर रामगढ़ ताल में जाकर मिलेगा।
खजनी गोरखपुर।। क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में एक महिला अपने पुश्तैनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए भटक रही है। पीड़िता किसमती देवी के प्रार्थना पत्र को कुछ दबंग किस्म के लोग अपने पैसे और रुतबे के दम पर दबाने में लगे हुए हैं। कस्बे की निवासी गरीब और लाचार महिला को अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के लिए भटकना पड़ रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मुकामी पुलिस भी आरोपियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। न्याय नहीं मिल पाने से पीड़ित महिला लाचार,हताश और परेशान है। जानकारी मिली है कि जिले के उच्च अधिकारियों से फरियाद करने के बाद मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने में जांच पड़ताल शुरू करा दी है।
गोरखपुर बांद्रा सहित 25 ट्रेनें रद्द पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर अभी भी निरस्तीकरण जारी
कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास खुद चलकर आए सीएम योगी
पहली बार किसी कम से इतने नजदीक से मिला युवक की खुशी का ठिकाना नहीं मुख्यमंत्री योगी ने रेन बसेरों का किया निरीक्षण
योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया सीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिना भेदभाव सभी गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है
