गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगभग 10 किलोमीटर लंबे गोढ़धोइया नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने बताया कि गोढ़धोइया नल का सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है लगभग 1 वर्ष में यह कार्य पूरा हो जाएगा नाले के सुंदरीकरण हो जाने से आसपास के इलाकों में साफ सफाई रहेगी जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नाले का पानी स्वच्छ होकर रामगढ़ ताल में जाकर मिलेगा।