Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Paksha vipaksh kadiसंख्या 42 उद्योगपतियों का मुनाफा बढ़ती दुनिया की गरीबी

आम जनों को नमो एप से जोड़ने के अभियान में अव्वल रही खजनी की ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह की सीएम योगी ने सराहना की है। खजनी गोरखपुर।। खजनी ब्लॉक की ब्लाॅक प्रमुख अंशु सिंह भाजपा के नमो एप के प्रसार अभियान में मंडल में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने लगभग 6 हजार 300 लोगों को नमो एप से जोड़ा है। महिला हो कर भी उनके इस सक्रिय योगदान की सीएम योगी भी सराहना कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह गोरखपुर मंडल में नमो एप से नागरिकों को जोड़ने के अभियान में पहले पायदान पर हैं। और लगातार पूरी सक्रियता के साथ आम जनों को नमो एप से जोड़ने में लगी हुई हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव अर्थात आम चुनाव में पूरी दमदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव साधने के लिए पार्टी नमो एप की मदद से प्रदेश में विशेष अभियान चलाने को तैयार है। पार्टी आम लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत अभियान में भारत एंबेसडर बनाएगी। सांसद विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को 100 दिनों तक लगातार एप के माध्यम से विकसित भारत की जानकारी देनी होगी, तथा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना होगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और उन्हें एंबेसडर बनाने का दिया गया लक्ष्य पूरा करना है। 100 दिनों के चैलेंज में सांसद को 30 हजार, विधायक को 15 हजार, प्रदेश पदाधिकारियों को 10 हजार, जिला पदाधिकारीयों को 5 हजार तथा मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को एक-एक हजार एंबेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी निगरानी सीधे केंद्रीय कार्यालय द्वारा की जा रही है। नमो एप विकसित भारत एंबेसडर और राम मंदिर दर्शन योजना को लेकर बीते गुरुवार 11 जनवरी 2024 को प्रदेश भाजपा कार्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें नमो एप के उपयोग और विकसित भारत एंबेसडर के 100 दिवसीय चैलेंज को लेकर जिला संयोजकों और सह संयोजकों को प्रशिक्षण दिया गया था। स्थानीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के अव्वल स्थान पर पहुंचने पर उन्हें बधाई दी और बताया कि प्रमुख जी पार्टी के द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी सक्रियता और सजगता से पूरा करतीं हैं।

क्षेत्राधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान की शपथ दिलाई। धर्म,वर्ग,जाति समुदाय, भाषा और प्रलोभनों से प्रभावित न होने की जानकारी दी। खजनी गोरखपुर।। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज क्षेत्राधिकारी खजनी ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को मतदान की सामूहिक शपथ दिलाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज क्षेत्राधिकारी खजनी ओमकार दत्त तिवारी ने थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया के साथ थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मियों को सामूहिक शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने,स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शन्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग,जाति समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और हर हाल में मतदान करने की सामूहिक शपथ ली। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाया जाता है। राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 24 और 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर मतदान की सामूहिक शपथ ली जा रही है,यह हर नागरिक के लिए अहम है। मतदाता दिवस के दिन भारत के नागरिकों को यह जानकारी देना कि अपने राष्ट्र के चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनता है। देश के नागरिको को लोकतंत्र की प्रणाली से मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है। इसलिए सभी को मतदान के महत्व को समझना चाहिए और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर में जमकर हुई आतिशबाजी फिर हवा में घुल गया काला जहर

इस वजह से स्पाइसजेट ने गोरखपुर में बंद की हवाई सेवा, कर्मचारियों को दे दिया नोटिस

काउंटर से नहीं एजेंसी से बुक होगा ट्रेन का टिकट, गणतंत्र दिवस के बाद होगी शुरू

बैडमिंटन सनसनी आदित्या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, CM योगी ने भी दी बधाई