जानें कब से चलेगी अयोध्या के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की पहली आस्था स्पेशल, अलग-अलग इलाकों से चलेंगी ऐसी 500 ट्रेनें

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। जोन कार्यालय पर एडीजी जोन डॉटर के एस प्रताप कुमार ने जोन कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शन्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें । एडीजी जोन ने कहा की मतदाता दिवस भारत के हर नागरिक के लिए अहम है। मतदाता दिवस के दिन भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। देश के नागरिको को लोकतंत्र की प्रणाली से मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है।

गोरखपुर। सामाजिक न्याय के प्रणेता, गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और दलितों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती (शताब्दी वर्ष) सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए कर्पूरी ठाकुर ने जो प्रयास किए, उससे करोड़ों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उनका संबंध नाई समाज, यानी समाज के एक अति पिछड़े वर्ग से था। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने अपने संघर्षशील जीवन में कई उपलब्धियों को हासिल किया और जीवनभर समाज के उत्थान के लिए काम करते रहे।जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पूरा जीवन सादगी और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा था। वे अपनी अंतिम सांस तक सरल जीवनशैली और विनम्र स्वभाव के चलते आम लोगों के साथ बहुत गहराई से जुड़े रहे। सामाजिक समता के प्रबल योद्धा, मानवता के प्रतीक, गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों व दलितों के मसीहा, समाजवाद के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम राम नाथ यादव अवधेश यादव प्रहलाद यादव नगीना प्रसाद साहनी मिर्जा कदीर बेग संजय पहलवान रामजतन यादव अखिलेश यादव ओम प्रकाश यादव संजय यादव धनंजय सिंह सैथवार रामनिरंजन यादव मनीष यादव सुरेंद्र मौर्य दयानंद विद्रोही सुनील यादव अशोक चौधरी सचिदानंद यादव मनोज निषाद गणेश प्रजापति अर्जुन यादव उपेंद्र यादव महेंद्र निषाद राम उग्र यादव संतोष यादव श्रीकांत यादव महेंद्र यादव खालीक अली रवि यादव बृजेश दुबे विक्की यादव सर्वेश यादव अभिमन्यु यादव प्रदीप कुमार विद्यासागर अनूप यादव गुलाब यादव कतवारू गुप्ता शकील शाही अशोक पांडे योगेंद्र निषाद मुकेश निषाद मनीष आशीष योगेंद्र मोहम्मद शमीम जाहिद हुसैन विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम क्षेत्रीय कार्यशाला गोरखपुर में चालक दिवस के अवसर पर चालकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लव कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक एवं मुकेश कुमार सेवा प्रबंधक के अध्यक्षता में चालकों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर व माला पहनकर सम्मानित किया गया साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय द्वारा चालकों को निम्न शपथ पत्र दिलाया गया सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने परिजनों से भी पालन कराएंगे वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे शराब पीकर वाहन नहीं चलाएंगे वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करेंगे हमेशा एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों को पहले जाने का रास्ता देंगे सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा तथा यातायात नियमों का हमेशा पालन करूंगा। इस दौरान कार्यक्रम में महेश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर डिपो अवधेश कुमार मिश्रा, सीनियर फोरमैन पीएमडी कार्यशाला राम स्वागत, कार्यशाला प्रभारी क्षेत्रीय कार्यशाला घनश्याम जायसवाल, सहायक लेखा अधिकारी रमेश चंद्र वर्मा, जूनियर का में अंजलि यादव, जूनियर फोरमैन राम नरेश सिंह, अजय कुमार, शशिकांत सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

गोरखपुर। आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन जिला इकाई गोरखपुर के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने के ऐलान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष जेपी नंद के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर पटाखे फोड़कर, एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बांटा। कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को कोटिशः बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष जेपी नंद ने कहा कि समाजवाद के सच्चे प्रणेता,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गुदड़ी के लाल, वंचितों, शोषितों, अति पिछड़ों के मसीहा, सामाजिक न्याय के प्रतिमूर्ति थे। बिहार में सर्व समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर जी ने कार्य किया। इसीलिए उन्हें जननायक व जननेता कहा गया है। कर्पूरी ठाकुर जी बेदाग छवि वाले नेता रहे। उनकी ईमानदारी, सादगी का कोई जवाब नहीं है। कर्पूरी जी जैसा न तो कोई नेता हुआ और न होगा। कार्यक्रम के इस अवसर पर रवि नंद, बचऊ नंद, रामकरन, रामाश्रय, रामानंद, शिवनाथ, गब्बर शर्मा, रिषी शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रेम नारायण नंद, श्रीभागवत नंद, देवेन्द्र शर्मा, बैजनाथ शर्मा, उमेश शर्मा, विकास शर्मा, नकछेद नंद, संगम शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

गोरखपुर। जिले के थोक दवा विक्रेता सरकार के साथ परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की खपत का डेटा साझा करेंगे । इसके अलावा पोस्टर के जरिये साधनों के बारे में खुद तो प्रचार प्रसार करेंगे ही, साथ ही खुदरा विक्रेताओं के जरिये भी जन जन तक परिवार नियोजनों के साधनों की जानकारी पहुंचाएंगे । इस संबंध में जिले के दर्जनों थोक दवा विक्रेताओं का मंगलवार की देर रात तक संवेदीकरण किया गया । थोक दवा विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक पंकज आनंद की मौजूदगी में पीएसआई इंडिया संस्था की मदद से यह आयोजन शहर के एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योगेंद्र नाथ दूबे ने कहा कि छोटा परिवार देश की तरक्की का आधार है । मातृ शिशु स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परिवार नियोजन के साधन काफी महत्वपूर्ण हैं । मातृ शिशु मृत्यु दर को रोकने में भी इनकी अहम भूमिका है। इस कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक दवा विक्रेता कृत संकल्पित है । थोक दवा विक्रेता विभिन्न साधनों के खपत की जानकारी साझा करेंगे ताकि उनका विश्लेषण कर सरकार मजबूत कार्ययोजना बना सके । साथ ही प्रत्येक दुकान के बाहर पोस्टर लगवा कर लोगों को जागरूक करने में भी योगदान दिया जाएगा । जिला कार्यक्रम प्रबन्धक पंकज आनंद ने कहा कि दवा विक्रेताओं द्वारा साझा किया जाने वाला डेटा सरकार के पास सुरक्षित रहेगा और इसका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं होगा । दर्जन भर दवा विक्रेता डेटा साझा भी कर रहे हैं। प्रयास करना होगा कि सभी थोक दवा विक्रेता डेटा साझा करें ताकि साधनों की वास्तविक मांग का पता चल सके और प्रचार प्रसार की आवश्यकता की भी बेहतर समझ विकसित हो सके। पीएसआई इंडिया संस्था की राज्य प्रतिनिधि डॉ शुभ्रा, मास्टर कोच डॉ एके वर्मा, दवा विक्रेता एसोसिएशन से संयोजक संतोष श्रीवास्तव और संस्था की प्रतिनिधि कृति पाठक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । इस अवसर पर संस्था की जनपद प्रतिनिधि प्रियंका सिंह समेत उपस्थित दवा विक्रेताओं ने अपने अनुभव भी साझा किये । इस मौके पर दवा विक्रेता समिति के पवन अग्रवाल, आलोक चतुर्वेदी, अभिनीत मणि त्रिपाठी, शिव केडिया, सुशील तुलस्यान, अंकुर अग्रवाल, कौशल गाडिया, नीलेश अग्रवाल, राजीव त्रिपाठी, रोहित बंका, अवनीश अग्रवाल और विनोद गुप्ता प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे पूरा सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ थोक दवा विक्रेता संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा जो फार्मेट उपलब्ध कराया जाएगा उस पर रिपोर्ट दी जाएगी। इसके लिए वाट्स एप ग्रुप भी बना है । उस ग्रुप के जरिये समन्वय बना कर कार्य किया जाएगा । खुदरा दुकानदारों की मदद से परिवार नियोजन संबंधी संदेश दिये जाएंगे। ऐसे संदेशों पर होगा जोर। • इमर्जेंसी पिल्स का इस्तेमाल इमर्जेंसी में ही किया जाना चाहिए। इसका बार बार इस्तेमाल न किया जाए। • गर्भनिरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल चिकित्सक की सलाह के बाद प्रशिक्षित स्टॉफ की मदद से करना है। • कंडोम का सही तरीके से इस्तेमाल न करने से इसके फेल होने की आशंका अधिक हो जाती है ।

गोरखपुर: गोरखपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें

Transcript Unavailable.

हवाई नहीं मिलने से भंडारे के कार्यक्रम टले