खजनी ब्लॉक परिसर में बन रहा माॅडल प्रधानमंत्री आवास। खजनी गोरखपुर।। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब जरूरतमंद लोगों को आवास दिए जाते हैं। पीएम मोदी ने 31 दिसंबर 2024 तक ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। लाभार्थियों को किस प्रकार के और कैसे आवास का निर्माण करना है इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ब्लाॅक मुख्यालय परिसर में लगभग 1.80 लाख की लागत से एक माडल आवास का निर्माण कराया जा रहा है। शुरुआती चरण में,सब्सिडी राशि में बदलाव से राज्य भर के 26,419 से अधिक परिवारों को लाभ होने की उम्मीद है। सब्सिडी बढ़ाने के प्रस्ताव का उद्देश्य पीएमएवाई के लाभार्थियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करना और 31 दिसंबर, 2024 की समय सीमा के भीतर उनके घरों का निर्माण पूरा करना है।

खजनी थाने में आयोजित जनवरी महीने का आखरी समाधान दिवस ठंडा रहा समाधान दिवस में पहुंचे 3 फरियादी। खजनी गोरखपुर।। कड़ाके की ठंड के बीच थाने में आयोजित जनवरी माह के आखरी समाधान दिवस में अपने राजस्व विवाद से संबंधित शिकायतों को लेकर तीन फरियादी पहुंचे किंतु मौके पर किसी भी मामले का समाधान नहीं कराया जा सका। विवादों को सुलझाने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार रामसूरज प्रसाद और दिवस प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया ने सभी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए फरियादियों को जांच और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत,कटघर और गौरसैरा गांव से पहुंचे फरियादियों ने अपनी भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। इस दौरान राजस्व विभाग के लेखपाल,थाने के दारोगा,बीपीओ और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोरखपुर: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 27 में 42 एकड़ भूखंड पर लगेगा सीबीजी प्लांट ,आरएसपीएल ग्रुप निवेश करेगी 500 करोड़। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

गोरखपुर: गोरखपुर के भगत सिंह नगर और लच्छी पुर वार्डो को मिलेगी पेय जल से राहत। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपने प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

गोरखपुर: गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण,की नई टाउनशिप को फरवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉन्च करेंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

गोरखपुर: गोरखपुर में एक बार फिर ठंड और गलन का सितम हुआ जारी। यात्राएं हुई बाधित। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर: 22 जनवरी को हुए अयोध्या में भावय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज गोरखपुर आ सकते हैं , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।