गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब भू माफियाओं से जमीन बचाने की लगाई गुहार। आपको बता दे कि शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित आज गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पर पहुंचे और बताया कि उसकी जमीन बिछिया में है, वह जब अपनी जमीन देखने गया तो उसे पता लगा कि उसकी जमीन पर भूमाफिया बाउंड्री चला रहे हैं, उसके बाद उसने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई इसके बाद उसने प्रेस वार्ता कर न्याय की गुहार लगाई है।
गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट - द्वितीय वर्ष का उद्घाटन मैच (ग्रुप - ए) से नीना थापा क्रिकेट एकेडमी और सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के बीच नीना थापा इण्टर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सरमाउंट पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 वें ओवर के 151 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें शशांक ने 31 रन, अरव दुबे ने 29 रन और इमरान अली ने 23 रन बनाए। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए सम्राट गिरी,अनमोल सिंह और कार्तिक गौंड सभी ने दो - दो विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवरों में 148 रन ही बना सकी। जिसमें वीर प्रताप सिंह ने 44 रन,आर्यन निषाद ने 32 रन,और कार्तिक गौंड ने 15 रन बनाया। सरमाउंट क्रिकेट कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनंजय यादव ने चार विकेट और भीम यादव ने एक विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी धनंजय यादव को रामायन जी श्रीवास्तव के हाथों दिया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि सीमा श्रीवास्तव द्वारा राजेश श्रीवास्तव जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद टॉस करके किया गया ।कार्यक्रम में नीना थापा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय प्रताप श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य रामायण जी ,शिवांगी कौशल, राम लाल जी, पार्षद राम नाथ जी राष्ट्रीय पहलवान जगदीश यादव जी तथा नीना थापा विद्यालय समूह के प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों एवम कर्मचारियों उपस्थिति रही।
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़, गोरखपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा अभिगृहित ग्राम तिनकोनिया नं. 02 में ‘स्वावलम्बी ग्राम योजना’ के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वावलम्बी ग्राम योजना से जुड़े वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से ग्रामिणों को अवगत करवाया गया तथा योजनाओं के लाभों को बताया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं में लगने वाले दस्तावेजों को बनवाने व योजनाओं में पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 35 ग्रामीणों का पंजीकरण किया गया जिसमें बढ़ई, टोकरी बनाने वाले, लुहार, राज मिस्त्री कुम्हार तथा दर्जी आदि श्रमजीवि शामिल है। शिविर के आयोजन में वाणिज्य विभाग के प्रियांशु राय, शिवम यादव, सदानन्द चौहान, अभिषेक निगम, रुकमणि प्रजापति, भूमिका चौहान व वन्दना वर्मा के साथ समस्त विभागीय शिक्षक सम्मिलित रहे।
गोरखपुर में सीएम योगी का हुआ भव्य स्वागत
गोरखपुर एम्स में अगले महीने शुरू होगी डायलिसिस किडनी की बीमारी वाले मरीजों को मिलेगी राहत पी पी पी मॉडल पर सेवा देगी कंपनी
मौसम की मार से बढ़ गए बीमार हार्ट अटैक कोल्ड डायरिया के बढ़ गए मरीज
सीएम योगी करेंगे सफाई मित्रों का सम्मान युवाओं को देंगे स्मार्टफोन
सड़क निर्माण न करने पर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट
साहब मेरी बीवी को बुला दीजिए फरियाद लेकर थाने में पहुंचा दिव्यांग। दिव्यांग पति और 3 बच्चों को छोड़ जीजा के पास गई महिला। खजनी गोरखपुर।। थाना क्षेत्र के जैतपुर बाजार के निवासी पैरों से दिव्यांग शमसुद्दीन के पुत्र अमरूद्दीन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि तीन छोटे बच्चों को छोड़ कर उसकी पत्नी गुलबानो समूह से लोन पर मिले रूपए लेकर बीते 7 महीने से झारखंड में अपने जीजा के पास चली गई है। छोटे बच्चों की परवरिश करने में वो परेशान है। थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया ने फरीयादी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे गांजा और शराब पीने की आदत भी है। दिव्यांग युवक के द्वारा बताए गए झारखंड निवासी उसकी पत्नी के जीजा आलम से मोबाइल फोन पर बात करते हुए थानाध्यक्ष ने महिला को पहुंचाने की हिदायत दी, तथा पीड़ित को उसकी पत्नी को बरामद कराने का आश्वासन दिया।
वायु प्रदूषण कम करने को मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय की छत पर लगा एयर प्यूरीफायर
