Transcript Unavailable.

गोरखपुर। तिवारीपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गैंग के वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्तों के कब्जे से दो ई-रिक्शा बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त अकरम शेख पुत्र हबीब निवासी बहरामपुर आगा खां मस्जिद के पास इलाहीबाग थाना तिवारीपुर और साहबजादे पुत्र साहजादे निवासी लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज हालपता अजय नगर भिटनी मदरसा थाना के रहने वाले हैं।

राजीव की डायरी कड़ी संख्या 16 शिक्षा का मंदिर और बढ़ता योन शोषण

आज 116 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीयम

अब बिजली उपभोक्ताओं को दो महीने में मिलेगा बिजली बिल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान डॉक्टरों की नियुक्ति एवं प्रमोशन के लिए फिर से लेगा साक्षात्कार

संभाल कर चले हाईवे पर नहीं है बचाव के इंतजाम हो सकता है बड़ा हादसा

बिना सीटिंग प्लान के करा दी परीक्षा एक सीट पर बैठे 5 से 6 छात्र

सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं दे कर अब तक दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर प्रदीप तिवारी। खजनी गोरखपुर।। यह एक आम धारणा है कि सरकारी काम और उसे पूरा करने वाले अधिकारी अपने कार्य को सही तरीके से नहीं करते, यही वजह है कि लोग सरकारी संस्थाओं में जा कर सेवाएं लेने से कतराते हैं। किंतु इस मिथक को पूरी तरह से नकारने का कार्य खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रदीप तिवारी ने किया है। फिर चाहे वह कोविड-19 के संक्रमण का कठिन दौर रहा हो या अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की सेवा सुश्रुषा और उन्हें दवाएं उपलब्ध कराना। चाहे स्कूलों में होने वाली बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, बाढ़ पीड़ितों का उनके गांव तक पहुंच कर इलाज़ करना हो या राष्ट्रीय टीकाकरण कैंप,नसबंदी कैंप,टीबी, कुष्ठ रोगियों की तलाश,पोलियो उन्मूलन,परिवार कल्याण के कार्यक्रमों या गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाएं इतने सारे या इन सभी कार्यक्रमों को सटीक तरीके से सीमित संसाधनों के साथ चलाने के लिए सेवा और समर्पण के भाव के साथ समय और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है। जिसे खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रदीप तिवारी ने बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया है। यही वजह है कि उन्हें अब तक दर्जनों पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। कोविड-19 से बचाव के लिए चलाए गए राष्ट्रीय वैक्सिनेशन के कार्यक्रम में खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिले में पहले पायदान पर रहा। परिवार कल्याण के कार्यक्रमों महिला पुरुष नसबंदी समेत केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों में खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कोविड के दौरान उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में एक राष्ट्रीय सम्मानित समाचार पत्र के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। जबकि खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रदीप तिवारी के सहयोग में सिर्फ एक मेडिकल आॅफिसर डाक्टर एखलाक के अलावां संविदा पर नियुक्त डॉक्टर अमरेंद्र मौर्या, डॉक्टर आर डी यादव हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए दो आयूष चिकित्सक डॉक्टर त्रिवेणी कुमार द्विवेदी और डॉक्टर सीपी यादव तैनात हैं। ब्लॉक क्षेत्र के कुल 32 सब सेंटरों के लिए 25 सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर) एक मात्र स्टाॅफ नर्स प्रीति राय 23 एएनएम तैनात हैं। नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को संचालित करने में स्वास्थ्य केंद्र को दर्जनों समस्याओं से जूझना पड़ता है।

गोरखपुर: गोरखपुर मे 30 जनवरी तक बंद रहेंगी 8 वी तक के स्कूल , 9 से 12वीं तक की क्लासेस परिवर्तित समय से चलेंगे, जिला अधिकारी ने जारी किया आदेश।