गोरखपुर। तिवारीपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गैंग के वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्तों के कब्जे से दो ई-रिक्शा बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त अकरम शेख पुत्र हबीब निवासी बहरामपुर आगा खां मस्जिद के पास इलाहीबाग थाना तिवारीपुर और साहबजादे पुत्र साहजादे निवासी लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज हालपता अजय नगर भिटनी मदरसा थाना के रहने वाले हैं।