तरकुलहा देवी मंदिर की कहानी

अलग अलग बीमारियों के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

सरकार की निवेश प्रोत्साहन की नीतियों का असर दिखे लगा है। एक अध्ययन के मुताबिक पिछले 5 वित्तीय वर्षों में देश का बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 4 लाख 42 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है। राज्य में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर यूपी सरकार की निवेश प्रोत्साहन की नीतियों का असर सामने आने लगा है। पिछले पांच वित्तीय वर्षों में उत्तर प्रदेश 4 लाख 42 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि हाल ही में संपन्न एक अध्ययन के अनुसार यूपी ने 2018-19 और 2022-23 के बीच 4 लाख 41 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक की नई निवेश परियोजनाओं को आकर्षित किया है जबकि 2 लाख 65 हजार 765 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी की। एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद ने जैविक खाद्य उत्पादकों और विपणन एजेंसियों के परिसंघ (सीओआईआई) के साथ किए गए अध्ययन को जारी किया। एसोचैम के पूर्व महासचिव डॉ डी एस रावत ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में परियोजनाएं सक्रिय हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान पुनर्जीवित निवेश परियोजनाएं 38 हजार 800 करोड़ रुपये की थीं। 

गोरखपुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डाक्टर राजपाल कश्यप ने समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूरी तरफ फेल हो गई है। वह दो दिन के दौरे पर गोरखपुर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह अफवाह बाजों की सरकार है। झूठ की फैक्ट्री है। इस सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। घोसी चुनाव के परिणाम इसकी तस्दीक कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आम जनता को राम के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास और बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों पर फेल हो चुकी भाजपा की सरकार राम के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री प्रदेश और जिले में भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे पा रहे हैं। लोगों को संविदा पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा लगता है यूपी के मुख्यमंत्री और मंत्री खुद संविदा पर काम कर रहे हैं। जातियों को जोड़ेगी सपा। उन्होंने बताया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) को पार्टी मजबूत कर रही है। समाज के अलग-अलग जातियों को पार्टी से जोड़ने के लिए गांव-गांव में पंचायत की जा रही है। हर जिले में प्रभारी भेजे जा रहे हैं। उनके हक और अधिकार के लिए जागरूक किया जा रहा है। यूपी में रूकेगा विजय रथ उन्होंने कहा कि भाजपा के विजय रथ को उत्तर प्रदेश में ही रोका जाएगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें घटी थी। अब लोकसभा चुनाव में जनता उनका सफाया कर देगी। सूबे में भाजपा की विफलता की लंबी फेहरिस्त है। यहां अघोषित इमरजेंसी लगी है । सीएम के जिले में स्पाइस जेट की उड़ान और पराग डेरी बंद हो गई। सरकार निषादों को आरक्षण नहीं दे सकी। शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही है। वह कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।प्रदेश के युवा रोजगार के लिए बिहार जैसे पिछड़े राज्य में जा रहे हैं। नेपाल शिक्षा का नया केंद्र बनता जा रहा है। तस्वीर साफ है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार सिर्फ दावे कर रही है। गठबंधन के लिए अखिलेश का दिल है बड़ा उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के साझेदारों के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का दिल बहुत बड़ा है। उन्होंने लोक दल को सात और कांग्रेस को 11 सीटें दी है। कांग्रेस से यह समझौता हाई लेवल की मीटिंग में हुआ था। कांग्रेस के प्रदेश के कुछ नेता बेवजह बयान बाजी कर रहे हैं।

गोरखपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में जनपद गोरखपुर के पिपराइच चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए गए और चालकों को रिफ्लेक्टर से होने वाले लाभों के विषय में तथा कोहरे में बरतने वाली सावधानियां के विषय में जानकारी दी गई इस प्रकार 125 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्ट टेप चिपकाए गए । इस मौके पर परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद उनके समस्त स्टाफ चीनी मिल के सुगरकेन ऑफिसर व अन्य सहायक कर्मचारी मौजूद रहे।

यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी, फरवरी के पहले सप्ताह में सीएम योगी लांच करेंगे आवासीय योजना

गोरखपुर।आगामी 31 जनवरी से जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय ग्लोबल सिटी नेटवर्क फ़ॉर सस्टेनेबिलिटी, सीनियर ऑफिसियल्स से में अनुराग मिश्रा दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां अनुराग दिल्ली के विकास मॉडल को दुनिया के 40 बड़े शहरों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे जिनमे अमेरिका के लॉस एंजेलिस, चीन के बीजिंग, फ्रांस के पेरिस, कोरिया के सिओल और जर्मनी के बर्लिन जैसे शहर शामिल हैं। यह कार्यक्रम टोकियो मेट्रोपोलिटन गवर्नमेंट के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनुराग मिश्रा गोरखपुर के अलीनगर मोहल्ले के रहने वाले हैं जो पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे। अनुराग अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के गोरखपुर के कोऑर्डिनेटर भी रहे और बाद में आम आदमी पार्टी बनने के बाद दिल्ली सरकार और पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और वह पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी हैं।अनुराग फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली नगर निगम में सरकार बनने के बाद अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली सहित गोवा, हरियाणा व कश्मीर में पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। उनका दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली मॉडल को रखने के लिए टोकियो जाना गोरखपुर के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने खुशी जताई और अनुराग मिश्रा जी को बधाई दिया।

गोरखपुर। नगर निगम की 116.08 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का आज अभयनंदन इंटर कॉलेज में सीएम योगी ने शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमे 110 निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा 66 विकास कार्यों का लोकार्पण सामिल है। सभी परियोजनाओं की लागत 116.08 करोड़ रुपये है। नगर निगम की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई मित्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यूनिफॉर्म, लंच बॉक्स और विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के आच्छादन से लाभान्वित कराया गया।

गोरखपुर: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सिविल लाइन स्थित मैरिज हॉल में हुआ शपथ ग्रहण समारोह। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे धन्यवाद।

गोरखपुर। रामगढ़ ताल पुलिस ने कूटराचित दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी व प्रतिरूपण कर जमीन बैनामा कर 17,29,000 रुपए हड़प लेने के आरोप में 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त विवेकानन्द गौतम पुत्र कतवारू प्रसाद निवासी सेमरा देवी प्रसाद पो. शिवपुरी न्यू कालोनी थाना रामगढ ताल, वसीम अहमद उर्फ विक्की पुत्र महमूद निवासी बेतियाहाता हाउस थाना कैण्ट व आशुतोष सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी गौड़सैरा थाना खजनी के रहने वाले हैं।