गोरखपुर। नगर निगम की 116.08 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का आज अभयनंदन इंटर कॉलेज में सीएम योगी ने शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमे 110 निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा 66 विकास कार्यों का लोकार्पण सामिल है। सभी परियोजनाओं की लागत 116.08 करोड़ रुपये है। नगर निगम की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई मित्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यूनिफॉर्म, लंच बॉक्स और विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के आच्छादन से लाभान्वित कराया गया।