गोरखपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में जनपद गोरखपुर के पिपराइच चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए गए और चालकों को रिफ्लेक्टर से होने वाले लाभों के विषय में तथा कोहरे में बरतने वाली सावधानियां के विषय में जानकारी दी गई इस प्रकार 125 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्ट टेप चिपकाए गए । इस मौके पर परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद उनके समस्त स्टाफ चीनी मिल के सुगरकेन ऑफिसर व अन्य सहायक कर्मचारी मौजूद रहे।