सरकार की निवेश प्रोत्साहन की नीतियों का असर दिखे लगा है। एक अध्ययन के मुताबिक पिछले 5 वित्तीय वर्षों में देश का बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 4 लाख 42 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है। राज्य में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर यूपी सरकार की निवेश प्रोत्साहन की नीतियों का असर सामने आने लगा है। पिछले पांच वित्तीय वर्षों में उत्तर प्रदेश 4 लाख 42 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करने में सफल रहा है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि हाल ही में संपन्न एक अध्ययन के अनुसार यूपी ने 2018-19 और 2022-23 के बीच 4 लाख 41 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक की नई निवेश परियोजनाओं को आकर्षित किया है जबकि 2 लाख 65 हजार 765 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी की। एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद ने जैविक खाद्य उत्पादकों और विपणन एजेंसियों के परिसंघ (सीओआईआई) के साथ किए गए अध्ययन को जारी किया। एसोचैम के पूर्व महासचिव डॉ डी एस रावत ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में परियोजनाएं सक्रिय हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान पुनर्जीवित निवेश परियोजनाएं 38 हजार 800 करोड़ रुपये की थीं।
