गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अगुआई में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर कार्यालय पर आज जिलाधिकारी का कार्य देख रहे उनके प्रतिनिधि एसीएम के० एम० त्रिपाठी के हाथो मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में (१) पुरानी पेंशन बहाल करने की जाए (२) कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सेलरी 18000/ से बढ़ाकर 26000/ की जाए (३) पंडित दीनदयाल कर्मचारी कैशलेश चिकित्सा कार्ड में ओपीडी की भी व्यवस्था लागु की जाय । (४) बजट में कोरोना काल के समय 18 महीने के फ्रिज डीए के एरियर को देने की व्यवस्था किया जाए । (५) सभी विभागों के रिक्त पदों पर शीघ्र स्थाई नियुक्ति की जाए। (६) वेतन विसंगति निलंबित भत्तों की बहाली सहित सभी सहमति मांगे पूरी की जाए इसके अलावा पीपीगंज ब्लॉक में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मेहरून निशा के प्रमोशन के मामले में एसीएम महोदय ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को फोन कर नियमानुसार प्रमोशन की कार्रवाई करने का भी आदेश दिया। ज्ञापन सौंपने के बाद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या में राम लला स्थापित हो गए हैं अब उप्र० में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर माननीय मुख्यमंत्री जी प्रदेश में रामराज्य की स्थापना करे। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल,उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल अशोक पांडेय अनूप कुमार इजहार अली रामधनी पासवान आनंद सिंह सहित तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
गोरखपुर जनपद अंतर्गत सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सीहापार में प्रधान पति द्वारा विकलांग ग्रामीण को रास्ता बनवाने की गुहार लगाने पर मारने-पीटने का लगा आरोप विडियो वायरल। बता दे विकासखंड सहजनवां अंतर्गत ग्राम पंचायत सीहापार के टोला टंडवा खुर्द निवासी विकलांग व्यक्ति रामवृक्ष पुत्र स्व.गोविन्द ने सहजनवां थाने पर दिए तहरीर में बताया है कि 28 जनवरी दिन रविवार को प्रधान पति राहुल शुक्ला मेरे घर के पास मिट्टी पटाई का कार्य कर रहे थे। पीड़ित ने अपना रास्ता पटवाने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर पूर्व से खुन्नस खाए प्रधान पति राहुल शुक्ला अपने भाई रजनीश शुक्ला व 10-12 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे घर पर चढ़ आए तथा चुनाव में वोट ना देने की बात को लेकर गाली-गुप्ता देने लगे विरोध करने पर उक्त लोगों ने मेरी पत्नी ज्ञानमती व मेरे लड़के को भी मारने-पीटने लगे तथा राहुल शुक्ला कुल्हाड़ी उठाकर काटने के लिए दौड़ा लिए पीड़ित ने बताया। उपरोक्त लोग काफी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं यह लोग असलहा भी रखे हुए थे। जो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जिससे पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है। घटना से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराते हुए पीड़ित ने इसकी शिकायत सहजनवां थाना व मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी किया है। उक्त संदर्भ- में बात करने पर थाना प्रभारी सहजनवां मदन मोहन मिश्रा ने बताया तहरीर मिली है जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर: गोरखपुर वासियो को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास ,पात्र होंगे लाभान्वित। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर: नगर निगम गोरखपुर के सभी 23 कर निरीक्षक अधिकारियों से जवाब तलब। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर: नगर निगम गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत टाउन हॉल से शास्त्री चौक तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर: बंधु सिंह पार्क में बनाये जाने वाली मल्टी लेवल स्मार्ट पार्किंग के तहत 5 फरवरी तक खाली करें दुकाने नहीं तो खुद होंगे जिम्मेदार। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर: राज्य पक्षी सारस पूर्वांचल में 1 साल में दुगने से ज्यादा हो गए। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर: मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है की आज और कल बढ़ेगी ठंड, कई , इलाकों में बारिश के आसार। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
गोरखपुर। यातायात पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में आज यातायात पुलिस द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 17 ई-रिक्शा चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाए गए । जिनके विरुद्ध परिवहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गयी।
गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में 02 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वाछिंत अभियुक्त शनि विश्वकर्मा पुत्र लखेदू विश्वकर्मा निवासी महादेवपुरम टुकड़ा नं0 1 थाना एम्स जनपद गोरखपुर और संदीप विश्वकर्मा पुत्र लखेदू निवासी महादेवपुरम टुकड़ा नं0 1 थाना एम्स के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 02 टैम्पू, 01 ई रिक्शा व 10 चोरी के आईस्क्रीम फ्रीजर का कटा हुआ पार्ट बरामद किया गया।
