गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने चोरी का अपराध करने के आरोप में दो अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। वांछित अभियुक्ता मंजू पत्नी विजय निवासी मतौनी थाना एम्स जनपद गोरखपुर व सरिता पुत्री लालमति पत्नी राज देव निवासी खोराबार उर्फ सूबाबाजार कुनराघाट थाना खोराबार गोरखपुर की रहने वाली हैं। इनके कब्जे से चोरी का 3000 रूपये बरामद हुआ है।

गोरखपुर। थाना गीडा की पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वांछित अभियुक्त गौरव विश्वकर्मा उर्फ पप्पी पुत्र डा0 विश्वनाथ विश्वकर्मा निवासी ग्राम पिपरी थाना गीडा का रहने वाला है।

गोरखपुर। गीडा पुलिस ने वांछित गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंगद निषाद पुत्र दिलीप निषाद निवासी राजेन्द्र नगर लच्छीपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।

गोरखपुर। पुलिस रेडियो ऑपरेटर आनलाइन परीक्षा में साल्वर बनकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में एक अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर 01 नफर साल्वर विजय कुमार राय पुत्र रामनरायन राय निवासी तेनुआराय थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर। बड़हलगंज की पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त नितिन यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी नीवी दूबे थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है।

गोरखपुर के लोग बोले निराश करने वाला है अंतरिम बजट

गोरखपुर से अयोध्या तक बिछेगी दूसरी रेल लाइन, बढ़ेगी ट्रेनों की गति; उत्तर प्रदेश में 19575 करोड़ से होगा रेलवे का विकास

बदल रहा है गोरखपुर: नहीं उड़ेगा धूल का गुबार, सड़कों के किनारे होगी इंटरलॉकिंग; लगेंगे पौधे

आज से लागू हो जाएगा नियम: KYC अपडेट नहीं तो अब देना होगा दोगुना टोल

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, फिर गोवंशों के साथ बिताया समय; गुड-चना भी खिलाया