कॉलेज के लागिन और पासवर्ड से आंतरिक परीक्षा का चढ़ाया गया था नंबर नोटिस भेजा
गोरखपुर: गोरखपुर में बिना लाइसेंस चला रहे 90 ईरिक्शा हुए सीज । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
राजीव की डायरी कड़ी संख्या 17 कैसा है 2024 की हमारी शिक्षा
पक्ष विपक्ष की कड़ी सरकारी दावे और बढ़ती असमानता
हॉक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी और डी ए स्पोर्ट्स के बीच नीना थापा इण्टर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया। मैच का शुभारम्भ महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवरों में 105 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें धनंजय यादव ने 30 रन और विकास यादव ने 28 रन बनाए। डी ए स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष सिंह ने तीन विकेट और आलोक ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी ए स्पोर्ट्स की टीम 24 ओवरों में मात्र 62 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें युवराज मौर्या ने 16 रन बनाया। सरमाउंट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नमन सिंह और आरव दुबे ने तीन - तीन विकेट लिया और यह मैच सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने 43 रनों से मैच जीत लिया । इस मैच का मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी धनंजय यादव को सन्तराज गौंड जी के हाथों दिया गया। इस टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ी कार्तिक गौंड नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड रामायन श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि डॉ सीताराम पाण्डेय रहे। और विशिष्ठ अतिथि सीमा श्रीवास्तव, शिवांगी कौशल, वीरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार,अरुण कुमार, रमेश प्रताप गुप्ता, नीरज बाजपेयी, और आदि गण मान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट अध्यक्ष रामायान श्रीवास्तव और टूर्नामेंट आयोजक सचिव प्रभात गौंड ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया और सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी को शुभकामनाएं दिया।
गोरखपुर। नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने आज तरंग ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर अली नगर चौराहा तक अनाउंसमेंट किया गया, तथा असुरन पिपराइच रोड के ऊपर दुकान के द्वारा 143040 रुपए की टैक्स वसूली की गई। प्रवर्तन दल टीम ने रेंट का वसूली किया गया एवं एक दुकान को सील जोनल अधिकारी के समक्ष किया गया। एयरपोर्ट के पास तथा एम्स हॉस्पिटल के पास अतिक्रमण के दौरान आज जुर्माना राशि ₹2000 रुपया प्रवर्तन दल द्वारा काटा गया।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में बदस्तूर जारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन का प्रतिनिधिमंडल सत्याग्रह संकल्प पर 935 दिनों से संघर्षरत है,जिसे दमनकारी शासकीय प्रशासकीय तंत्र द्वारा उपेक्षा का शिकार बनाते हुए न्यायिक व्यवस्थाओं में सत्याग्रहियों का अहिंसात्मक सत्याग्रह में आस्था को आहत करने का समय समय पर अनेकों कुचक्र किया जाता रहा है। जो लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर कुठाराघात हमला है। ऐसा लगता है देश के चारों स्तंभ को भ्रष्टाचार में संलिप्त भ्रष्टाचारियों द्वारा निष्क्रिय व नाकाम कर दिया गया है। वरना सभ्य समाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध विगत वर्षों से वर्तमान समय तक सत्याग्रहियों को सत्याग्रह के लिए विवश न होना पड़ता, जबकि सत्याग्रहियों द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह संकल्प से संबंधित ज्ञापन के बिंदुवार मांगों की उदासीनता पर अहिंसात्मक रूप से शासकीय प्रशासकीय तंत्र के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्थाओं का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु हर संभव प्रयास किया जा चुका है जो वर्तमान समय में विफल नजर आ रहा है। ऐसे में यह कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि शासकीय तंत्र के संरक्षण में पूरे प्रदेश व देश में भ्रष्टाचार का बीजारोपण करने का अभियान चलाया जा रहा है जिसे छद्दम रूप से विकसित भारत का नाम दिया जा रहा है। जिसे संगठन द्वारा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा, और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्याग्रह संकल्प निष्कर्ष परिणाम तक जारी रहेगा। सत्याग्रह संकल्प पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तबस्सुम, प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडे "राजू", वीरेंद्र कुमार वर्मा, रामचंद्र दुबे,राजेश्वर पांडेय,गिरजा शंकर चौधरी, कुशीनगर जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, साहेब राम साहनी व अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि भारतीय रेलवे में मान्यता हेतु ट्रेड यूनियन चुनाव के लिए रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे में मान्यता हेतु ट्रेड यूनियनों के चुनाव कराने के लिए एनएफआईआर/पी आरकेएस ने लगातार मीटिंग एवं पत्राचार किया तथा माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली के निर्देशों के तहत रेलवे में मान्यता हेतु ट्रेड यूनियन चुनाव के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा पत्र जारी हो गया है। ट्रेड यूनियन चुनाव जुलाई अगस्त (2024) के महीने में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि रेलवे बोर्ड के आदेश का हम सभी स्वागत करते हैं तथा यूनियन पदाधिकारियो एवं कर्मचारियों में ट्रेड यूनियन चुनाव को लेकर हर्ष का माहौल है। अध्यक्ष श्री माधव प्रसाद शर्मा एवं महामंत्री विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी मंडलों तथा ब्रांच पदाधिकारी को चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाने के लिए निर्देश दिया है। महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री डीके तिवारी, सतीश चंद्र अवस्थी संजीवधार सी के सिंघानिया राजेश सिंह एसपी शर्मा आरपी भट्ट, कौशल कुमार सिंह, के एम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, ए बी पांडे, अजय त्रिपाठी, निशांत यादव, वीरेंद्र शर्मा हरिकेश बहादुर सिंह अजीत सिंह सुनील शर्मा सतीश चंद्र श्रीवास्तव धीरज यादव निर्भीक यादव कैलाश हरिमोहन दीपक प्रजापति जयप्रकाश सिंह राकेश श्रीवास्तव संजय सिंह विजयपाल सिंह संदीप जयसवाल संदीप जयसवाल विक्रम शुद्ध सिंह वैभव श्रीवास्तव इत्यादि पदाधिकारी एवम कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियन चुनाव के लिए रेलवे बोर्ड के आदेश का स्वागत किया है।
गोरखपुर। विकास खंड सहजनवां के गांव भीटी रावत में दूषित पानी की निकासी न होने से परेशान लोगों ने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निकासी के लिए बेहतर प्रबंध न होने के कारण परेशानी हो रही है। समाजसेवी सईद बाबू रहबर के नेतृत्व में लोग एकत्रित हुए। लोगो ने सरकार से गुहार लगाते हुए दूषित पानी की निकासी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय रहते समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विनोद शर्मा, उज्जवल रावत, सुरेश वर्मा,इन्दल,गीता, संदीप शर्मा, आर्यन यादव, सुमित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
गोरखपुर। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी०जी० कॉलेज गोरखपुर में अनुसन्धान समिति और आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "अनुसंधान की प्रविधि विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर "अनुसन्धान प्रतिवेदन पर विशिष्ट व्याख्यान देते हुए डॉ० मुकेश सिंह अस्सिटेंट प्रोफेसर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने कहा कि शोध प्रतिवेदन शोध कार्य को संप्रेषित करने का माध्यम है शोध का विश्लेषण कितना भी अच्छा किया जाए, लेकिन अगर उन्हें ठीक से संप्रेषित नहीं किया जाता है तो उसका वांछित प्रभाव या परिमाण प्राप्त नहीं होगा। उन्होने बताया कि शोध प्रतिवेदन तैयार करना कोई आसान कार्य नहीं है यह एक कला है, इसके लिए प्रचुर मात्रा में ज्ञान, कल्पना, अनुभव और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंम, माँ सरस्वती की प्रतिभा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण से हुआ। अतिथि परिचय और स्वागत करते हुए महाविद्यालय प्रबन्धक डॉ० विजयलक्ष्मी मिश्रा ने अनुसन्धान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रतिभाग, कर रही छात्राओ, संतोषी, प्रीति मिश्रा, सोनल, कौशिकी, रागिनी ने पूरी कार्यशाला के अनुभव साझा किये। कार्यक्रम के अन्त में कार्यशाला में प्रतिभाग कर रही सभी छात्राओ को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुसन्धान समिति की समन्वयक डॉ० अपर्णा मिश्रा ने किया तथा आभार ज्ञापन आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ० रेखा श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम में अनुसन्धान समिति के सभी सदस्य डॉ० रेखा श्रीवास्तव, डॉ० स्वप्निल पाण्डेय, डॉ० सारिका जायसवाल, डॉ० ज्योत्सना त्रिपाठी, डॉ० आस्था प्रकाश, रागिनि मिश्रा, सन्तोषी, पूजा निषाद, दिव्या नायक, साबरीन तथा महाविद्यालय मे सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
