गोरखपुर।बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने गोरखपुर लिंक-वे एक्सप्रेस से देवरिया तक जोड़़ने के लिये लोकसभा में उठाई मांग बांसगांव लोकसभा सांसद कमलेश पासवान ने लोकसभा में कहा कि सभापति महोदय पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनकर पिछले दो वर्षों से चल रहा है। जिसको गोरखपुर फोर लेन से लिंक किया जा रहा हमारे यहां एक ही सड़क गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए होती थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ जाने की दूरी कम हो गई और वहीं दूसरी तरफ भीड़ भी कम हो गई और कहा कि मैंने केन्द्रीय सड़़क एवं परिवहन मंत्री जी से भी आग्रह किया था और इस बात को सदन में भी उठा चुका हूं। अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनपद देवरिया को खजनी बांसगांव कौड़ीराम गजपुर रुद्रपुर होते हुए जोड़ दिया जाए तो निश्चित तौर पर यह सड़क लोगों के आवागमन के लिए और बेहतर हो जाएगी और लाखों लोगों का व्यापार के साथ रोजगार के अवसर प्राप्त होगा और साथ ही साथ लगभग 50 लाख लोगों के लिए लखनऊ की दूरी भी कम हो जाएगी जिससे ट्रैफिक भी कम होने के साथ ही साथ देवरिया व बिहार प्रदेश से लखनऊ आवागमन में लगभग सौ किलोमीटर की दूरी भी कम हो जायेगी।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में असिस्टेण्ट प्रोफ़ेसर द्वारा छात्रा के यौन उत्पीड़न के खिलाफ गोरखपुर विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार बन्द कर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ छात्र नेता योगेश प्रताप सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मे भी गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ ऐसे उत्पीड़न का मामला सामने आते रहे है लेकिन प्रशासनिक स्तर से हर बार लीपापोती कर दी जाती रही है। इस बार लड़ाई आर पार की होगी। और धरने का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सुशान्त शर्मा और अंकित वर्मा ने सयुक्त रूप से कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए भय का माहौल बन चुका है। अभी एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। स्नातक की एक छात्रा ने अपने विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही कुलपति से ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है। इस घटना में एक अस्सिटेंट प्रोफेसर द्वारा स्नातक की छात्रा को परीक्षा में पास करने का लालच देकर उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया गया और छात्रा के मना करने पर उसको परीक्षा में फेल करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दिया। विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर द्वारा छात्रा को परीक्षा में फेल करने, जीवन बर्बाद करने, यौन शोषण और मुँह बन्द रखने की धमकी देना निन्दनीय है गोरखपुर विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न की यह कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी शर्मनाक घटनाएँ गोरखपुर विश्वविद्यालय समेत देशभर के विश्वविद्यालयों में प्रतिदिन दिन होती है। पिछले वर्ष जुलाई में भी एक विभागाध्यक्ष पर भी गम्भीर आरोप लगे थे जिसकी शिकायत ऑडियो रिकॉर्डिंग और फोटो के साथ की गयी थी। लेकिन उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। छात्र नेता सुशान्त शर्मा और अंकित वर्मा इस शर्मनाक घटना पर खेद प्रकट किया और माँग करते है की 1. आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित किया जाय और उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाये। ऐसे मामलों को संज्ञान में आते ही उनको गम्भीरता से लिया जाये और अविलम्ब जाँच-पड़ताल पूरी करके आरोपी को कठोरतम दण्ड मिले। विश्वविद्यालय परिसर में आये दिन छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न की घटनाएँ हो रही हैं। इसके लिए कमेटी गठित किया जाय, इसे जाँच व कार्रवाई की शक्ति दी जाय, इसकी एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर सभी छात्र-छात्रओं को इससे अवगत कराया जाय। अगर ऐसा नहीं होता है तो छात्र नेता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे ।इस दौरान विशाल सिंह श्रीनेत,रवि पाण्डेय, सत्यम यादव, सतीश प्रजापति,अजय राव,आनंद वर्मा,अमन त्रिपाठी,शुभम शर्मा,आशीष पाण्डेय,सत्यम सिंह,श्याम मोहन चौरसिया,आशीष पाण्डेय,सत्यम शुक्ला, रितेश यादव आदि मौजूद रहे ।

गोरखपुर। टेंपो में छूटा यात्री का कीमती समानो से भरे बैंग को सिपाही ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग बरामद कर बैग स्वामी को सुपुर्द किया है। कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौकी पर तैनात कांस्टेबल संजीव यादव को जैसे ही कीमती समानो से भरे बैग के टैम्पो में छूटने की सूचना मिली। तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज कुछ ही घण्टो में उन्होंने बैग को ढूंढने में सफलता पाई। उसके बाद मलिक को बुलाकर बैग को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।हालांकि इस सराहनीय कार्य को देखते हुए एडीजी जोन डा० के०एस० प्रताप कुमार ने आज कांस्टेबल संजीत यादव को प्रशस्वी पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। आपको बताते चले की दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के रहने वाले राहुल सिंह पुत्र स्वर्गीय पुतलू सिंह विगत 1 फरवरी को कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट में एक शादी समारोह में अपनी मां के साथ शामिल होने आए थे।अगले दिन वह वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन के गेट न० 2 पर उनका ट्रॉली बैग ऑटो में भूल बस छूट गया।जिसमें कपड़े के साथ कीमती जेवरात रखे थे।इसकी सूचना राहुल सिंह ने रेलवे चौकी को दिया। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज कुछ घंटे में बैग को ढूढने में सफलता पाई।हालांकि बैग में सारे जेवरात और कपड़े आदि सुरक्षित मौजूद थे। वहीं आज आवेदक को बुलाकर पुलिस ने आज उन्हें ट्रॉली बैग सुपुर्द कर दिया।इस दौरान बैंग में अपना सारा सामान सुरक्षित पाकर आवेदक ने गोरखपुर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा किया।वही कांस्टेबल द्वारा इस सराहनीय कार्य को देखते हुए एडीजी जॉन डॉक्टर एस०के० प्रताप कुमार ने कांस्टेबल संजीत यादव को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Transcript Unavailable.

दिशा: पांच करोड़ तक की छात्रवृत्ति पाने का मौका।

यूपी बोर्ड : दूसरे विभागों के समन्वय से शुचिता पूर्ण सम्पन्न होगी परीक्षा।

आनलाइन टारगेट से 20 रूपये कमाए... फिर गंवा दिए 81 हजार।

भू स्वामी को पता नहीं, रात में अवैध खनन से खेत बन गया तालाब।

एफसीआई गोदाम के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन।

दूसरे की रजिस्ट्री कराकर 12.6 लाख हड़पे।