गोरखपुर। वर्ष 2019 में थाना चिलुआताल में घटित गैर-इरादातन हत्या करने के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय गोरखपुर द्वारा अभियुक्त पवन निषाद को 08 वर्ष का कारावास व 60 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
गोरखपुर। प्रवर्तन दल प्रभारी द्वारा नगर निगम के तत्वाधान में जनसुनवाई लेटर एवं जनरल लेटर प्राप्त होने के बाद आज मौके पर जाकर आवेदक से पूछ कर कार्रवाई किया गया, जिसमे लेटर प्राइवेट दुकान एवं भवन का कर बकाया के कारण नगर निगम की टीम ने पांच दुकान सीज किया। मौके पर जोनल अधिकारी एवं प्रवर्तन दल उपस्थित रहा। उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार एक वृहद अभियान चलाया गया, जिसमें शास्त्री चौक से लेकर अंबेडकर चौराहा तक की सभी ठेला को हटाया गया। इस दौरान 5 ठेला एवं कैरेट जप्त किया गया। जप्त किए गए समान को सीतापुर स्टोर में जमा किया गया। मौके पर यातायात पुलिस अधीक्षक सीओ कैंट, पुलिस बल,एवं जोनल अधिकारी और परियोजना अधिकारी तथा प्रवर्तन दल टीम मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन पर अभियान चलाकर 500 रुपया जुर्माना काटा गया, प्रतिबंधित पॉलीथिन का वजन 300 ग्राम था,मौके पर परिवर्तन दल टीम रही।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोरखपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रपत्र के अनुक्रम में तथा जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के निर्देशन में शुक्रवार को जिला कारागार, गोरखपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर रामकृपाल के साथ ही साथ संजय पति त्रिपाठी, चीफ लीगल एड डिफेंस काॅसिंल सिस्टम, जेलर व डिप्टी जेलर उपस्थित रहें। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव द्वारा पाकशाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैरक, पुरूष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। समक्ष आयी कमियों के सुधार के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त किसी भी बंदी द्वारा किसी प्रकार की समस्या से अवगत नही कराया गया। जेलर को निर्देशित किया गया कि वह बीमार सभी बंदियों को विशेष रूप से ध्यान रखें एवं नियमित रूप से बैरक की साफ-सफाई करवाते रहे एवं जिन बंदी के पास अधिवक्ता नही है या ऐसे बंदी जो जमानतदार के अभाव में अभी तक जेल में निरूद्ध है, का प्रार्थना पत्र तैयार कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध करावे जिससे उक्त बंदी के मुकदमें में अधिवक्ता नियुक्त हो सकें।
गोरखपुर। रुस्तमपुर स्थित निषाद मंदिर से निषाद समाज पैदल यात्रा करते हुए लखनऊ जाने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे थानाध्यक्ष, सीओ सहित आला अधिकारी मौजूद रहे, उन्होंने निषाद समाज द्वारा निकाली जा रही इस पैदल यात्रा पर रोक लगाते हुए कहा कि दो-तीन दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आपकी मुलाकात करवाएंगे जहां आप अपनी बात मुख्यमंत्री से कर लीजिएगा। इस अवसर पर मेहदावल से गोरखपुर आए सुरेंद्र मोहन निषाद ने हमसे बात करते हुए बताया कि आज 9 फरवरी 2024 आरक्षण की मांग को लेकर के प्रदेश व्यापी पैदल यात्रा हम लोगों को निकालना था जिसका शुभारंभ आज निषाद मंदिर से होना था लेकिन प्रशासन ने इस पैदल यात्रा पर रोक लगा दिया है संबंधित एसडीएम यहां पर पहुंचे और हमसे ज्ञापन लेते हुए काहे की दो से तीन दिन में आपको मुख्यमंत्री से मिलवाएंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, यूरिया व नौसादर के साथ एक अभियुक्त और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के निष्कर्षण एवं ब्रिकी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिग के दौरान अभियुक्त पीताम्बर निषाद पुत्र स्व0 मुरारी निषाद नि0 लकड़ी मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर व अभियुक्ता नीलम पत्नी बलराम निषाद नि0 लकड़ी मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को 40 ली0 अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, 500 ग्राम यूरिया व 200 ग्राम नौसादर के साथ गिरफ्तार किया है।
गोरखपुर। बेलघाट पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बेलघाट के नेतृत्व में उप निरीक्षक ब्रम्हदेव पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण विक्रम शर्मा पुत्र जियेलाल शर्मा, जियेलाल शर्मा पुत्र रामप्रीत शर्मा व गुड्डी शर्मा पत्नी जियेलाल शर्मा निवासीगण ग्राम चौतरा तिवारी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
