उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शानू से बातचीत की। शानू का कहना है यदि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाता है तो वे चावल गेहूं वगैरह ऊगा सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुनका से साक्षात्कार लिया। कुनका का कहना है महिलाओं को भूमि अधिकार देना चाहिए। इससे वे खेती कर सकती हैं ,खेती कर के कुछ नहीं कर सकती हैं तो कम से कम अपने बच्चों का पालन पोषण तो कर ही सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजु से साक्षात्कार लिया । अंजु का कहना है महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाएगा तो वे बहुत आसानी से अपना घर बार चला सकती हैं वे कोई भी कारोबार कर के अपना जीवन चला सकती हैं। उनका कहना है महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है क्योंकि पूरा परिवार महिलाओं पर निर्भर रहता है इसके लिए उन्हें शिक्षित होना भी बहुत जरूरी है वे शिक्षित रहेंगी तभी जागरूक हो पायेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सलोनी से साक्षात्कार लिया। सलोनी का कहना है महिलाओं को भूमि अधिकार मिल जाएगा तो समाज में बहुत बदलाव आ सकता है। इससे वे आगे बढ़ सकती हैं खेत में काम कर सकती हैं ,कोई व्यवसाय कर सकती हैं इससे समाज में उनका इज्जत बढ़ेगा ,मान सम्मान बढ़ेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आलिया से साक्षात्कार लिया । आलिया का कहना है महिलाओं को भूमि का अधिकार आसानी से मिलता है तो उनका परिवार अच्छे से चलेगा बाल बच्चे हैं उनका परवरिश भी बहुत अच्छे से होगा उनका पढ़ाई ही बहुत अच्छे से किया जाएगा। उनका कहना है अधिकार मिलने से महिलाएं बहुत सारे कारोबार जैसे सिलाई बुनाई भी कर सकती हैं इसलिए उन्हें उनका हक़ अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लिलावती से साक्षात्कार लिया ।लिलावती का कहना है भूमि का अधिकार महिलाओं को मिलने पर उनके अंदर बहुत बदलाव आएगा। बहुत सारी महिलाएं खेती बाड़ी कर सकती हैं जिससे उनका घर का खर्चा निकल जाएगा और पैसे भी मिल जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से बातचीत की। अनीता का कहना है महिलाओं को भूमि का हक़ अधिकार मिलता है तो वे बहुत कुछ कर सकती हैं। इससे वे अपना घर परिवार आसानी से चला सकती हैं। साथ ही महिलाएं शिक्षित रहेंगी तो वे आगे बढ़ सकती हैं ,नौकरी कर सकती हैं कोई व्यवसाय कर सकती हैं। जब वे शिक्षित होंगे तो उन्हें शिक्षा के महत्व का पता चल जाएगा। जिससे वे अपने बच्चो को भी शिक्षित करेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोशनी से साक्षात्कार लिया ।रोशनी का कहना है महिलाओं को भूमि अधिकार देने से उनकी समाज में इज्जत बढ़ती है।इससे वे अपना जीवन अच्छे से चलाएंगी ,बच्चों को शिक्षित कर पायेंगी। कोई व्यवसाय भी अच्छे से कर पायेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सजिया से साक्षात्कार लिया ।सजिया का कहना है महिलाओं के गरीबी दूर करने के लिए उन्हें मेहनत मजदूरी करनी चाहिए। कुछ महिलाएं कुछ करना नहीं चाहती वे सोचती हैं घर में रहकर उन्हें सब कुछ पूरा हो ऐसे में उन्हें काम करना चाहिए कोई व्यवसाय करना चाहिए या फिर खेत में भी काम कर सकती हैं। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है। शिक्षित रहेंगी तो उनका रहन सहन भी बदलेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनतशा से साक्षात्कार लिया ।मनतशा ने बताया कि महिला परिवार में रह रहा है तो हर मुद्दे का फैसला वो नहीं ले सकती है।खुद के लिए महिला फैसला ले रही है तो परिवार वालों को रोकना नहीं चाहिए। उनकी मदद करनी चाहिए। महिअलों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है
