उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण सिंह से साक्षात्कार लिया ।किरण सिंह ने बताया कि ज्यादातर परिवार में पुरुषों की चलती है। महिलाओं की नही चलती है। फिर भी महिलाओं को परिवार में अपनी राय रखनी चाहिए। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। आत्मनिर्भर महिलाओं का समाज में सम्मान होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया देवी से साक्षात्कार लिया ।गुड़िया देवी ने बताया कि महिलाएं काम या रोजगार कर के गरीबी दूर कर सकती हैं। खेतों में भी कई तरह के काम कर सकती हैं।घर बैठ कर अगरबत्ती बनाना , सिलाई करना,इत्यादि काम कर के पैसे कमाए जा सकते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इसरात जहाँ से साक्षात्कार लिया ।इसरात जहाँ ने बताया कि घर में पुरुष ही निर्णय लेती हैं। महिलाएं निर्णय नही लेती हैं। महिलाओं को कहीं आना - जाना होता है तो वो घर के पुरुषों से पूछती हैं। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं व्यवहार कुशल होती हैं और अपने विवेक का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता देवी से साक्षात्कार लिया। संगीता देवी ने बताया कि महिलाएं घर से काम कर के आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। आज के ज़माने में शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। परिवार के निर्णय में महिलाओं की राय बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सारिका से साक्षात्कार लिया। सारिका ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं नौकरी कर सकती हैं। बच्चों की परवरिश और शिक्षा पर ध्यान अच्छे से दे सकती हैं। महिलाएं मेहनत कर के आगे बढ़ सकती हैं और सब काम कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कालकाजी से साक्षात्कार लिया। कालकाजी ने बताया कि पारिवारिक निर्णय में महिलाओं की राय लेनी चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं नौकरी कर सकती हैं। आज के ज़माने में महिला और पुरुष दोनों का कमाना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती सिंह से साक्षात्कार लिया। मालती सिंह ने बताया कि घर के मामलों में महिलाओं की राय लेनी चाहिए। इसके लिए सास को प्रयास करना चाहिए। महंगाई में पति - पत्नी दोनों मिलकर कमाएंगे तभी घर चल सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा से बातचीत की। सुषमा का कहना है कि महिलायें शिक्षित रहेंगी तो जागरूकता फैलेगी। पढ़ी लिखी महिलायें आगे बढ़ सकती है, कोई भी काम या नौकरी करा सकती है। महिलायें शिक्षित रहेंगी तो अपने आप ही जागरूक हो जाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीलम से बातचीत की। नीलम का कहना है कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं अपना कोई भी कार्य कर सकती है, इससे महिलाओं को उनके हक़ अधिकार पाने में आसानी होगी। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने के लिए भी उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को हक़ अधिकार मिलेगा तो वो आसानी से आगे बढ़ सकती है, पर उन्हें मेहनत करनी होगी। महिलायें खेतो में काम करके अच्छा मुनाफा काम सकती है और अर्जित पैसो से और आगे बढ़ सकती है और अपने लिए व्यापार के साधन भी बना सकती है .

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से बातचीत की। पूजा का कहना है कि महिलाओं को हक़ और अधिकार मिलेगा तो वो अपना निर्णय ले सकती है और अपने हिसाब से जीवन गुज़ार सकती है। समाज में लोग किसी कार्य के लिए पुरुष को ही पूछते है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को अपने रहन सहन में भी बदलाव लाना होगा, जिससे सामने वाले उनकी इज्जत करे