उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुबीना अंसारी से साक्षात्कार लिया। रुबीना अंसारी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना बहुत जरुरी है। ये चाहेंगी कि इनके परिवार में औरतों का सम्मान हो। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाओं का सम्मान परिवार और समाज में बढ़ता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शकुंतला देवी से साक्षात्कार लिया। शकुंतला देवी ने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर के अपना जीवन यापन कर सकती हैं। पशुपालन भी कर सकती हैं। घर में औरतों की राय लेनी चाहिए और उनका सम्मान होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आजम खान से साक्षात्कार लिया। आजम खान ने बताया कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो उनका जीवन अच्छा होगा और वो अपना व्यक्तित्व निखार सकती हैं। महिलाओं को घर संभालना चाहिए। इसलिए अपने घर में ये महिलाओं को ये सम्पति का अधिकार नही दे सकते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आर्या से बातचीत की। आर्या का कहना है महिलाओं को उनका पूरा हक़ मिलता है तो समाज में बदलाव होगा। इसके लिए हमे अपनी सोच बदलनी होगी क्योंकि जब हम अपनी सोच बदलेंगे तो लोग भी हमें देखकर अपनी सोच बदलेंगे। आज कल महिला और पुरूष में समानता है इसलिए दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता से बातचीत की। गीता का कहना है यदि औरतों को उनका हक़ मिल जाए तो महिलाओं के जीवन में बहुत बदलाव आएगा। इससे वे बहुत कुछ कर सकते हैं वे पढ़ेंगे लिखेंगे अच्छे से रह सकते हैं। वे भी चाहते हैं कि उनके परिवार में औरतों को उनका हक अधिकार मिले
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूही से बातचीत की। रूही का कहना है समाज में महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। जो अधिकार पुरूषों को दिया जाता है वही अधिकार महिलाओं को भी दिया जाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुरी से बातचीत की। कुरी का कहना है महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है महिलाये पढ़े लिखे रहेंगी तो उन्हें आगे बढ़ने में आसानी होगी। इससे वे अपना घर बार बहुत आसानी से चला सकती हैं ,वे कहीं पर नौकरी भी कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सबरीन से बातचीत की।सबरीन का कहना है महिलाओं को उनका हक अधिकार दे दिया जाए तो अपने घर परिवार को अच्छे से चलायेंगी अपने परिवार के सभी सदस्यों का ख्याल रखेंगी ,अपने बच्चों का परवरिश अच्छे से करेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दनिया खातून से बातचीत की। दनिया खातून का कहना है महिलाओं को जमीन का अधिकार दिया जाए तो वे अपना जीवन आराम से गुजार सकती हैं। उनके पास यदि हक अधिकार रहेगा तो वे कोई भी छोटा मोटा कारोबार कर सकती हैं।जिससे वे आगे बढ़ सकती हैं। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ा लिखा होना भी जरूरी है यदि वे पढ़े लिखे रहेंगे तो कहीं आने जाने में उन्हें आसानी होगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव कला से बातचीत की। शिव कला का कहना है कि महिलाओं को उनका हक़ अधिकार मिल जाता है तो आगे बढ़ सकती हैं वे खेती से संबंधित व्यवसाय में शामिल हो सकते हैं या घर पर काम कर सकते हैं। मतलब, घर में कई काम हैं जो औरतें करती हैं, उनका कहना है महिलाओं का शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है। पढ़ाई हर चीज में काम आती है यदि वे पढ़े लिखे रहते हैं तो वे आराम से आगे बढ़ सकती हैं ।
