उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती से साक्षात्कार लिया। कलावती ने बताया कि इनकी शादी के साल भर में ये विधवा हो गई थी। इनका एक बच्चा भी है। सास - ससुर ने मनहूस कह कर इनको घर से निकाल दिया। फिर ये अपने नैहर रहने के लिए आ गई। सास - ससूर ने मोबाइल वाणी सुना और गांव के लोगों ने भी उनको समझाया। इसका प्रभाव यह पड़ा कि उन्होंने कलावती को वापस ससुराल रहने के लिए बुलाया और जायदाद में हिस्सा भी दे दिया । अब कलावती ससुराल में अच्छे से रहती हैं। अपने सास - ससुर की सेवा करती हैं एवं बच्चे को पढ़ा रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनदिया से साक्षात्कार लिया ।अनदिया ने बताया कि ये और इनका परिवार मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम 'अपनी जमीन, अपनी आवाज' सुनते हैं। सभी को यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगता है। इस कार्यक्रम में महिलाओं का विकास , भूमि अधिकार,इत्यादि पर जोर दिया जाता है। कार्यक्रम को सुनकर दीदियों को जीवन में आगे बढ़ने की उम्मीद होगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शाहीन से साक्षात्कार लिया ।शाहीन ने बताया कि ये और इनका परिवार मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम 'अपनी जमीन अपनी आवाज' सुनते हैं। सभी को यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगता है। कार्यक्रम महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। शाहीन ने कार्यक्रम सुनकर सिलाई का दुकान शुरू किया। इस दुकान से पैसे कमा कर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकुश से साक्षात्कार लिया। अंकुश ने बताया कि पहले ये बहुत बिगड़े हुए थे , मगर मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम सुनकर औरतों का सम्मान करना शुरू किया। महिलाओं को पुरुषों के बराबर कार्य करना चाहिए और उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। महिलाओं को यदि शिक्षा दे दिया जाएगा तो वो कहीं भी कमा कर खा सकती हैं। इसलिए ये अपने घर की महिलाओं को शिक्षित करने के पक्ष में हैं। उनको भूमि अधिकार नही देंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से साक्षात्कार लिया। पूजा ने बताया कि इनके माता - पिता बहुत गरीब थे फिर भी इनके माता - पिता ने इनको पढ़ाया। आस - पास के लोग कहीं ऊंच - नीच न हो जाए ,इस दर से इनके माता - पिता को बेटी को पढ़ाने के लिए मना करते थे। मगर इनके पिता ने इनकी पढाई जारी रखी।शिक्षित होकर पूजा ने नौकरी किया और आज अपना और अपने माता - पिता का ध्यान रखती हैं। भाई - बहनों को भी पढ़ाती हैं। गांव में इनका सम्मान मिलता है और लोग अन्य लड़ियों को इनके जैसा बनने की सलाह देते हैं। लड़कियां भी लड़कों के समान कार्य कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मदालसा से साक्षात्कार लिया। मदालसा ने बताया कि इनको मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम अच्छा लगता है और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।पहले महिलाओं को कस्टडी में रखा जाता था। अब कार्यक्रम सुनकर महिलाओं को जानकारी और प्रोत्साहन मिल रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मी से साक्षात्कार लिया।लक्ष्मी ने बताया कि अगर महिलाओं को भूमि में अधिकार मिल जाए तो, बहुत सी महिलाये अधिकारों का इस्तेमाल अच्छे से कर लेती है और बहुत सी महिलाये घर भी उजाड़ देती है। बहुत सारी महिलाये अधिकार पाकर अभिमानी हो जाती है। बहुत सारी महिलाये कायदे से रहती है और घर अच्छे से चलती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनू से साक्षात्कार लिया।मोनू ने बताया कि समाज में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है। शिक्षित महिला खुद के लिए कुछ भी कर सकती है। महिलाओं का जागरूक होना और पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को अगर भूमि अधिकार दे दिया गया तो, महिलाये भूमि का इस्तेमाल कृषि कार्य में लगा सकती है और मौसमी फलस और सब्जी लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फिजा से साक्षात्कार लिया । फिजा ने बताया कि आज के समय में बहुत सी महिलाये बाहर जाकर हर तरह के कार्य करती है। बहुत सी महिला अकेले ही कार्य कर रही है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है,शिक्षित महिला खुद के लिए बहुत कुछ कर सकती है और आगे भी बढ़ सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मन्नू से साक्षात्कार लिया । मन्नू ने बताया कि महिलाओं को अगर उनका हक़ मिल जायेगा, तो उनका जीवन अच्छे से बीतेगा। भूमि में हिस्सा मिलने से महिलाये , खेती बाड़ी करके अच्छा मुनाफा कमा सकती है