उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरोज से साक्षात्कार लिया। सरोज ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए , अधिकार पाकर वो अपने बच्चो को अच्छे से पाल पोस सकती है। भूमि पर खेती कर के अच्छा गल्ला पा सकती है और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है। आज के समय में औरते भी घर चलाती है, इसलिए उन्हें भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में बेटे का ही हक़ होता है, पर कानून की मदद से हम वहां भी अधिकार पा सकते है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रवती देवी से साक्षात्कार लिया। चंद्रवती देवी ने बताया कि महलाओं को भूमि में अधिकार मिलना बहुत जरुरी है। भूमि में अधिकार पाकर उस जमीन में खेती कर के मुनफा कमाया जा सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदा देवी से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए, मगर भाई और भतीजे के रहते उनका अधिकार नहीं है। भूमि के खेती कर के उससे मुनाफा कमा सकती है। सरकार को भी महिलाओं की मदद करनी चाहिए, ताकि महिलाओं को भूमि अधिकार मिल सके
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती देवी से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि उन्हें भूमि में हिस्सा लेना है, भूमि में हिस्सा पाकर वो उसमे खेती करके मुनाफा कमा सकती है। घर के फैसले में उन्ही भी सलाह ली जाती है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहेंगी , क्युकी वहां उनके भाई और भतीजे का हिस्सा है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंशु देवी से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि वो अपने पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहेंगी, क्युकी इससे रिश्ते खराब हो जायेंगे। अपना हिस्सा वो अपने ससुराल में लेना चाहेगी। महिलायें अपने खेतो में खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन शर्मा से साक्षात्कार लिया। राजन शर्मा ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का हिस्सा होना बहुत जरुरी है, इससे भी बहन के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आता है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है, शिक्षित होकर महिलायें कही भी काम कर सकती है। उन्हें किसी प्रकार का कोई भी दबाव नहीं होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलायें शिक्षित होकर अपने लिए काम करेंगी और अपने पैरो पर खड़ी होंगी । महिलाओं के पास भूमि होना बहुत जरुरी है, और पैतृक संपत्ति में बेटियों का हिस्सा होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामवती से साक्षात्कार लिया। रामवती ने बताया कि शादी के बाद पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहते है। भाई बहन के रिश्ते में खटास आ जाएगी और मनमुटाव पैदा होगा। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण मुरारी कौशल से साक्षात्कार लिया। कृष्ण मुरारी कौशल ने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटी का अधिकार होना भी चाहिए और नही भी होना चाहिए। क्योंकि बेटियों की शादी में बहुत पैसा खर्च होता है। औरतों को छोटे - छोटे उद्योग से जोड़ा जा सकता है। जैसे - सिलाई , बुनाई , समूह ,पत्तल। दोना , मतस्य पालन , मुर्गी पालन,इत्यादि
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटियों का अधिकार मिलना चाहिए। गार्जियन अगर बच्चों को अच्छे से लैंगिक समानता के बारे में अच्छे से समझायेंगे,तो सम्पत्ति को लेकर भाई - बहन के बीच मनमुटाव नही होगा। लड़कियों का शिक्षित होना लड़कों से ज्यादा जरुरी है। परिवार और बच्चे लड़की पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। वो खुद शिक्षित होगी तो शिक्षा का महत्व जानेगी और बच्चों को सिखाएगी