उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी से साक्षात्कार लिया। रानी ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बिना शिक्षा के महिलाएं आगे नही बढ़ पाएंगी। महिलाएं शिक्षित होंगी तो नौकरी कर के अपना जीवन यापन कर सकती हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी के लिए भी शिक्षित होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मारिया से साक्षात्कार लिया। मारिया ने बताया कि ये एक टीचर हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो वो आत्मविश्वास के साथ बहुत कुछ कर सकती हैं।वो स्वतन्त्र रह सकती हैं और ट्यूशन या कुछ काम कर के खुद का खर्चा निकाल सकती हैं ।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पल्लवी से साक्षात्कार लिया। पल्लवी ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जीवन में कामयाब हो सकती हैं और अपने परिवार के लिए कुछ कर सकती हैं । परिवार को महिलाओं को जमीन में अधिकार जरूर देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नित्या से साक्षात्कार लिया। नित्या ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है। समाज में बाहर निकलने के लिए भी शिक्षा बहुत जरुरी है, महिलाओं के भेदभाव से निकालने के लिए उन्हें शिक्षित करना होगा। हमारे समाज में लिंग के आधार पर भेद भाव बहुत होता है , इससे समाज को बाहर निकलना होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गणेश से साक्षात्कार लिया। गणेश ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षा के माध्यम से लोग अपने अधिकारों के बारे में जानते है और जीवन जीने के तरीके हो जानते है। शिक्षा ही समाज में लोगो को जागरूक और एक सभ्य नागरिक बना सकती है। शिक्षा से ही सारी प्रक्रिया जुडी हुई है,शिक्षा के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा सकता है और मेलजोल बढ़ाया जा सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गणेश से साक्षात्कार लिया। गणेश ने बताया कि समाज को जागरूक बनाने में शिक्षा की बहुत बड़ी भूमिका है। शिक्षा से व्यक्ति जागरूक होता है। महिलाओं का साक्षरता दर भारत में बहुत कम है। महिलाओं को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। घर से बाहर निकल कर लोगों से मिलना - जुलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कार्तिक से साक्षात्कार लिया। कार्तिक ने बताया कि शिक्षित और जागरूक होना होगा। महिलाएं समाज में लोगों से मिलेंगी तो उनको कई प्रकार की जानकारियां हासिल होंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनवीय शुक्ला से साक्षात्कार लिया। अनवीय शुक्ला ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बिना शिक्षा के कोई भी काम नही किया जा सकता है। महिलाएं खेती कर के,उससे प्राप्त फसलों को बेच कर एवं अन्य कई तरीकों से पैसे कमा कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीरा से बातचीत की। बातचीत में मीरा ने बताया कि महिलाओं को अपने भूमि अधिकारों को जानने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। अगर वे पढ़ी लिखी नहीं रहेंगी तो कोई काम नहीं कर पायेंगी। अगर औरतें पढ़ी लिखी रहेंगी तो नौकरी करेंगी तो आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी ऐसे में वे खुद के लिए कुछ कर सकती हैं, परिवार के लिए कर सकती हैं साथ ही समाज के लिए भी कुछ कर सकती हैं। यदि उन्हें भूमि अधिकार मिलता है तो वे खेती कर सकती हैं और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजना से बातचीत की। अंजना का कहना है कि महिलाओं के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है वे शिक्षित रहेंगी तभी रोजगार प्राप्त कर पायेंगी अशिक्षित रहेंगी तो कुछ नहीं कर पायेंगी। महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी देने के लिए शिक्षित करना होगा, वे शिक्षित रहेंगी तो बाहर निकलेंगी और खुद जानकारी हासिल कर पायेंगी