उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आहे से साक्षात्कार लिया ।आहे ने बताया कि आज के समय में महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू से साक्षात्कार लिया ।सोनू ने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं। जैसे - धान , गेहूं,इत्यादि। फसल को बेचकर अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाएंगी। महिलाओं को समाज में इज्जत मिलेगी और नौकरी कर सकती है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाओं का भविष्य उज्जवल होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शाहिल से साक्षात्कार लिया ।शाहिल ने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं। नौकरी भी कर सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित महिलाएं समाज में घुल - मिल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से साबीना से साक्षात्कार लिया ।साबीना ने बताया कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो नौकरी कर के गरीबी को दूर कर पाएंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। सरकार महिला उत्थान के लिए प्रयास कर रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता सिंह से साक्षात्कार लिया ।ममता सिंह ने बताया कि अपने घर की गरीबी से मुक्ति के लिए महिलाओं को मेहनत - मजदूरी करनी चाहिए। महिलाएं घर से कई काम कर सकती हैं। जैसे - कपड़ा सिलना , खेत में काम करना , रुमाल बनाना इत्यादि
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिल्पा से साक्षात्कार लिया ।शिल्पा ने बताया कि हर घर की अलग व्यवस्था होती है। घर की एक महिला के पास अधिकार है और घर की अन्य महिलाएं इसे कैसे लेती हैं।कुछ महिलाएं इसे सकारात्मक तरीके से लेती हैं और कुछ इसे नकारात्मक तरीके से लेंगी। हर घर में सम्पत्ति अधिकार का मुद्दा अलग तरीके से निबटेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छाया से बातचीत की। छाया का कहना है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें शिक्षा देना जरूरी है। कोई भी काम करने के लिए शिक्षा जरूरी है यदि महिलाएं शिक्षित होंगी तो उन्हें आगे बढ़ने में आसानी होगी। आज के समय में कोई भी काम करने के लिए पूछा जाता है कि आप शिक्षित हैं या नहीं। अपना हक़ अधिकार लेने के लिए कोर्ट कचहरी के चककर काटना पड़ता है ऐसे में शिक्षित नहीं रहेंगी तो उन्हें परेशानी होगी। छाया का कहना है महिलाओं को हक़ अधिकार मिल जाता है तो मजबूती बन जाती है। वे कुछ कर सकती हैं कोई व्यवसाय भी कर सकती हैं खेती कर सकती हैं अनाज उगा सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीनदयाल आचार्य से साक्षात्कार लिया। दीनदयाल आचार्य ने बताया कि यदि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाए तो महिलाएं सक्षम होंगी। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला से साक्षात्कार लिया। कमला ने बताया कि यदि महिलाओं को भूमि अधिकार मिल जाएगा तो शिक्षित महिलाएं नौकरी कर के और अनपढ़ महिलाएं रोजगार कर के अपना जीवन यापन कर सकती हैं। जैसे - झाड़ू,दिया,साबुन बनाना,इत्यादि। पैसे कमा कर घर का खर्चा चला सकती हैं एवं बच्चों को पढ़ा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जगरानी से साक्षात्कार लिया। जगरानी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होकर अपना खेती - बाड़ी और जायदाद में अधिकार लेना चाहिए। अधिकार लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए एवं जीवन को खुशहाल बनाना चाहिए । शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिलाएं खेती या रोजगार कर केअपनी गरीबी को दूर कर सकती हैं